नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पर्यावरण की रक्षा के लिए पौधरोपण आवश्यक – आर. मेहुल शर्मा – भारतीय नेशनल न्यूज

पर्यावरण की रक्षा के लिए पौधरोपण आवश्यक – आर. मेहुल शर्मा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन     दिनांक 01.08.2025

पर्यावरण की रक्षा के लिए पौधरोपण आवश्यक – आर. मेहुल शर्मा

अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सोलन आर. मेहुल शर्मा ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा के लिए पौधरोपण आवश्यक है। आर. मेहुल शर्मा आज सोलन के कण्डाघाट उपमण्डल के सैंज में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे।
आर. मेहुल शर्मा ने कहा कि वन हमारी राष्ट्रीय संपत्ति है। हमें इसके संरक्षण और संवर्धन पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति को प्रति वर्ष वर्षा ऋतु के दौरान 10-10 पौधे रोपित करने के साथ-साथ उनके संरक्षण पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि पर्यावरण को संतुलित करने में पेड़-पौधों का अहम योगदान है। पेड़-पौधों के बिना मानव जीवन की कल्पना करना भी असम्भव है। पेड़-पौधे वायुमंडल से जहरीली गैसों को अवशोषित कर व्यक्ति को जीवनदायनी आक्सीजन प्रदान करते हैं।
आर. मेहुल शर्मा ने इस अवसर पर आंवला का पौधा रोपित किया तथा अन्य उपस्थित लोगों ने बान, दाडू, आंवला, जामुन, देवदार के लगभग 50 पौधे रोपित किए।
इस अवसर पर बार एसोसिएशन कण्डाघाट के अध्यक्ष मनीष शर्मा, उपाध्यक्ष हेमन्त वर्मा, वन परिक्षेत्र अधिकारी कण्डाघाट अतुल शर्मा, महिला मण्डल सैंज की प्रधान करुणा शर्मा सहित वन विभाग के अधिकारी, वन मित्र व महिला मण्डल की सदस्य उपस्थित थे।
.0.

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031