नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , डॉ. शांडिल ने शूलिनी मेला के सम्बन्ध में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की – भारतीय नेशनल न्यूज

डॉ. शांडिल ने शूलिनी मेला के सम्बन्ध में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन दिनांक 19.06.2025

 

डॉ. शांडिल ने शूलिनी मेला के सम्बन्ध में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

 

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि सभी के सहयोग से इस वर्ष भी राज्य स्तरीय माँ शूलिनी मेला का सफल आयोजन किया जाएगा। डॉ. शांडिल आज यहां मेला आयोजन के सम्बन्ध में बुलाई गई समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

डॉ. शांडिल ने कहा कि मेले का अर्थ है मिलन एवं स्वस्थ मनोरंजन। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देश पर ज़िला प्रशासन इस दिशा में प्रयासरत है। उन्होंने आशा जताई कि मेला अपने उद्देश्य में सफल रहेगा और सभी मेले के माध्यम से कुछ सकारात्मक प्राप्त करेंगे।

उन्होंने ज़िला प्रशासन तथा नगर निगम सोलन को निर्देश दिए कि मानसून के दृष्टिगत मेला आयोजन स्थल पर पूरी तैयारी रखी जाए ताकि लोगों के मनोरंजन में कोई व्यवधान न पड़े। उन्होंने पुलिस को निर्देश दिए कि मेला अवधि में कानून एवं व्यवस्था तथा यातायात की स्थिति बनाए रखने के लिए पुलिस बल की समुचित तैनाती के साथ-साथ एन.सी.सी. एवं युवा स्वयं सेवियों की सहायता ली जाए।

उन्होंने मेले की सांस्कृतिक संध्याओं में ध्वनि व्यवस्था के सम्बन्ध में उचित आदेश जारी किए।

उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने तैयारियों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि मेला अवधि में ज़िला प्रशासन द्वारा भण्डारों के आयोजन पर किसी प्रकार का प्रतिबंध नहीं लगाया गया है।

बैठक में नगर निगम सोलन की महापौर ऊषा शर्मा, जोगिन्द्रा सहकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, पार्षदगण, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश ठाकुर, सुरेन्द्र सेठी, शिव कुमार, अतिरिक्त उपायुक्त राहुल जैन, नगर निगम आयुक्त एकता कापटा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजकुमार चंदेल सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

.0.

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930