नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नाबालिग छात्राओं से अश्लील हरकतों का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार – भारतीय नेशनल न्यूज

नाबालिग छात्राओं से अश्लील हरकतों का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन ब्रेकिंग : नाबालिग छात्राओं से अश्लील हरकतों का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

सोलन। जिला सोलन के कुनिहार थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें एक स्कूल शिक्षक पर नाबालिग छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें करने और उन्हें धमकाने के गंभीर आरोप लगे हैं। पुलिस अधीक्षक (एसपी) सोलन गौरव सिंह ने बताया कि 16 जून 2025 को अर्की निवासी एक महिला ने कुनिहार पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत में महिला ने कहा कि उनकी 7 वर्षीय बेटी, जो तीसरी कक्षा में पढ़ती है, ने उन्हें बताया कि उनके स्कूल के शिक्षक इकबाल भाटिया (53 वर्ष) उसके साथ अश्लील हरकतें करते हैं और गलत तरीके से छूते हैं।

महिला ने पुलिस को बताया कि 13 जून 2025 को भी इकबाल भाटिया ने उनकी बेटी के साथ ऐसी हरकत की। जब उन्होंने अन्य छात्राओं की माताओं से बात की, तो पता चला कि आरोपी शिक्षक ने उनकी बेटियों के साथ भी ऐसी गंदी हरकतें की हैं और उन्हें धमकाकर चुप रहने के लिए कहा। छात्राओं ने बताया कि इकबाल भाटिया उन्हें स्कूल से निकालने की धमकी देता था और इन हरकतों के बारे में किसी को बताने से मना करता था।

एसपी गौरव सिंह के अनुसार, इस शिकायत के आधार पर कुनिहार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए धारा 65(2), 64(2)(B), 64(2)(F), 351(2) BNS और 10 POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने 16 जून 2025 को आरोपी शिक्षक इकबाल भाटिया, पुत्र शरीफदीन, निवासी ग्राम डुमेहर, तहसील अर्की, जिला सोलन, को गिरफ्तार कर लिया। जांच में यह भी सामने आया कि वर्ष 2018 में इकबाल भाटिया के खिलाफ अर्की पुलिस थाना में धारा 295 IPC के तहत एक मामला दर्ज था।

आरोपी को आज, 17 जून 2025 को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। एसपी सोलन ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है और पुलिस सभी पहलुओं की गहन पड़ताल कर रही है। इस घटना ने क्षेत्र में आक्रोश पैदा कर दिया है, और अभिभावकों ने स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930