नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 11 वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून, 2025 – भारतीय नेशनल न्यूज

11 वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून, 2025

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन दिनांक 17.06.2025

  • 11 वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून, 2025 को

21 जून, 2025 को पूरे देश तथा प्रदेश के साथ-साथ सोलन ज़िला में भी 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी आज यहां उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने दी।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का विषय ‘एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग है’। उन्होंने कहा कि योग के साथ-साथ प्रकृति का ध्यान रखकर सम्पूर्ण सृष्टि की सुरक्षा की जा सकती है।
उपायुक्त ने कहा कि ज़िला स्तर पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सोलन में आयोजित किया जाएगा। सभी उपमण्डलाधिकारियों को उपमण्डल स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि ज़िला में स्थापित स्वास्थ्य एवं वेलनेस केन्द्रों पर भी यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए स्वस्थ शरीर आवश्यक है और इस दिशा में योग महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालयों तथा महाविद्यालयों में योग को लोकप्रिय बनाने के लिए यह आवश्यक है कि योग में महारत रखने वाले युवाओं को आदर्श की तरह प्रस्तुत किया जाए ताकि अन्य युवा उनसे प्रेरणा प्राप्त कर सकें।
उन्होंने कहा कि ज़िला के शिक्षण संस्थानों, स्वास्थ्य केन्द्रों तथा ग्राम पंचायत स्तर पर भी योग दिवस आयोजित किया जाना चाहिए।
मनमोहन शर्मा ने निर्देश दिए कि योग दिवस पर आयोजित की जाने वाली गतिविधियों का पूर्ण ब्यौरा संकलित करें। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर रोपित किए जाने वाले पौधों का भी पूरा ब्यौरा रखें।
ज़िला आयुष अधिकारी डॉ. निशा वर्मा ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित की जाने वाली गतिविधियों की पूर्ण जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर पौधे भी रोपित किए जाएंगे।
बैठक में आयुर्वेद विभाग सहित अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
.0.

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930