नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सोलन में महिला के नाम पर धोखाधड़ी, 1.5 लाख रुपये का अवैध ऋण – भारतीय नेशनल न्यूज

सोलन में महिला के नाम पर धोखाधड़ी, 1.5 लाख रुपये का अवैध ऋण

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन। जिला सोलन के ममलीग इलाके से धोखाधड़ी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। भेला पनोग गांव की रहने वाली अनिता देवी ने सायरी थाना में शिकायत दी है कि उनके नाम पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने 1.5 लाख रुपये का व्यवसायिक लोन ले लिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अनिता देवी के अनुसार, वर्ष 2023-24 में उन्हें मुख्यमंत्री एकल नारी उत्थान योजना के तहत घर बनाने के लिए 1.5 लाख रुपये की सरकारी सहायता मिली थी। निर्माण कार्य पूरा करने के लिए जब उन्होंने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, ढबलोग ममलीग शाखा से लोन लेने की कोशिश की, तो बैंक ने जानकारी दी कि उनके नाम पर पहले से वाहन ऋण लिया जा चुका है, जिसकी गारंटी उन्होंने नहीं दी थी और जिसकी किस्तें अदा नहीं हो रही हैं।

इसके बाद 9 जून 2025 को जब अनिता ने जोगिंद्रा बैंक, सेरीघाट शाखा में लोन के लिए आवेदन किया, तो वहां पता चला कि 29 मार्च 2025 को उनके नाम पर किसी ने धोखे से 1.5 लाख रुपये का व्यवसायिक लोन ले रखा है। इसी कारण बैंक ने उनका लोन आवेदन खारिज कर दिया।

इस धोखाधड़ी से परेशान होकर अनिता ने पुलिस का दरवाजा खटखटाया। सायरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है ताकि दोषी को जल्द पकड़ा जा सके।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930