नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सोलन पुलिस ने एक और शातिर नशा तस्कर को जेल की सलाखों के पीछे पहुँचाया – भारतीय नेशनल न्यूज

सोलन पुलिस ने एक और शातिर नशा तस्कर को जेल की सलाखों के पीछे पहुँचाया

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन जिला पुलिस लगातार उन आदतन नशा तस्करों पर शिकंजा कस रही है, जो बार-बार मामलों में गिरफ्तार होने और जमानत पर रिहा होने के बावजूद नशे के कारोबार में लिप्त पाए जाते हैं। ऐसे अपराधियों पर नियंत्रण पाने के लिए पुलिस द्वारा निवारक हिरासत (Preventive Detention) की कार्यवाही की जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि इन अपराधियों को दोबारा नशे की तस्करी जैसी गतिविधियों में शामिल होने से रोका जा सके।

इसी क्रम में, सोलन पुलिस ने PIT NDPS Act 1988 (Prevention of Illicit Traffic in Narcotic Drugs and Psychotropic Substances) के प्रावधानों के तहत अब तक 15 प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजे हैं। इनमें से 4 आदतन नशा तस्करों की निवारक हिरासत के आदेश सरकार से प्राप्त हो चुके हैं, जिन्हें जेल भेज दिया गया है और वे फिलहाल सलाखों के पीछे हैं।

इसी सिलसिले में, पुलिस थाना अर्की की टीम ने हिमाचल प्रदेश सरकार के आदेश पर जितेंद्र कुमार पुत्र हरीश कुमार, निवासी गांव झाझयाना, डाकघर सुझैला, तहसील अर्की, जिला सोलन को निवारक हिरासत में लेकर 3 माह के लिए जेल भेजा है। आरोपी जितेंद्र कुमार के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत कुल 3 मामले दर्ज हैं— जिनमें 2 मामले शिमला के बालूगंज थाना क्षेत्र में तथा 1 मामला अर्की थाने में दर्ज है। इनमें से एक मामले में 17 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) भी बरामद हुआ था।

यह आरोपी पहले भी इन मामलों में जमानत पर रिहा था, लेकिन इसके बावजूद यह लगातार नशे की तस्करी में संलिप्त रहा। बार-बार गिरफ्तार होने और जमानत पर रिहा होने के बाद भी इसकी आपराधिक गतिविधियाँ जारी रहीं।

अब तक जिला पुलिस ने कुल 5 आदतन नशा तस्करों के विरुद्ध PIT NDPS Act की धारा 3(1) के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए उन्हें जेल भेजा है। पुलिस का यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा ताकि नशे के इस अवैध कारोबार पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जा सके।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930