नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , FIR संख्या 103/2025, दिनांक 11-06-2025, धारा 21, 29 ND&PS अधिनियम, थाना धर्मपुर, जिला सोलन (हि.प्र.) – भारतीय नेशनल न्यूज

FIR संख्या 103/2025, दिनांक 11-06-2025, धारा 21, 29 ND&PS अधिनियम, थाना धर्मपुर, जिला सोलन (हि.प्र.)

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दिनांक 10 जून 2025 को जिला सोलन की विशेष अन्वेषण इकाई (SIU) की टीम थाना धर्मपुर क्षेत्र में गश्त व अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से तैनात थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि पट्टा मोड़ के पास फोरलेन की नीचे की ओर एक स्कॉर्पियो गाड़ी खड़ी है, जिसमें दो युवक—भारत भूषण और मुकेश शर्मा—सवार हैं। जानकारी के अनुसार, ये दोनों व्यक्ति नशीला पदार्थ चिट्टा (हेरोइन) लेकर आए हैं और इसे कुमारहट्टी क्षेत्र में बेचने की योजना बना रहे हैं।

सूचना की पुष्टि के बाद SIU टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संदिग्ध स्कॉर्पियो को मौके पर रोका और उसमें बैठे दोनों व्यक्तियों को हिरासत में लिया। पूछताछ पर उनकी पहचान भारत भूषण पुत्र श्री छगाराम, निवासी गांव रोलावाला, डाकघर लोधी माजरा, तहसील बद्दी, जिला सोलन, उम्र 32 वर्ष, तथा मुकेश शर्मा पुत्र श्री रोशन लाल, निवासी गांव शमलाटी मझजाव, डा/पा नैनाटिक्कर, तहसील पच्छाद, जिला सिरमौर, उम्र 28 वर्ष के रूप में हुई।

तलाशी के दौरान उनके कब्जे से लगभग 5 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई। इस पर थाना धर्मपुर में संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। वारदात में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन को जब्त कर लिया गया है, और दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच जारी है। मामले की तफ्तीश अभी प्रगति पर है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930