नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भारतीय जनता पार्टी, हिमाचल प्रदेश – शोक संदेश – भारतीय नेशनल न्यूज

भारतीय जनता पार्टी, हिमाचल प्रदेश – शोक संदेश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

शिमला, 12 जून 2025 – भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश गहरे शोक की अवस्था में है। अहमदाबाद हवाई अड्डे के निकट आज एयर इंडिया की उड़ान AI171 के भीषण हादसे में हुई जनहानि से हम सभी अत्यंत मर्माहत हैं। इस विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें 169 भारतीय नागरिकों के अलावा 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक भी शामिल थे। यह त्रासदी अनेक परिवारों के लिए असहनीय पीड़ा और शोक का कारण बनी है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष श्री जयराम ठाकुर, सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री सुरेश कश्यप, विधायक श्री सतपाल सती, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सिद्धार्थन, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल, पूर्व मुख्यमंत्री श्री शांता कुमार सहित भाजपा के सभी वरिष्ठ नेताओं ने इस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने पार्टी की ओर से इस दुखद अवसर पर जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। उन्होंने कहा कि भाजपा हिमाचल प्रदेश इस कठिन समय में शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ी है। हमारी प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति मिले और उनके परिवारजनों को यह भारी क्षति सहने की शक्ति प्राप्त हो।

भाजपा सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती है तथा राहत एवं बचाव कार्य में जुटे प्रशासन, आपदा प्रबंधन दलों और सभी कर्मियों के प्रयासों की सराहना करती है।

इस गहन शोक की घड़ी में भारतीय जनता पार्टी, हिमाचल प्रदेश ने आज आयोजित किए जाने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित करने का निर्णय लिया है। पार्टी केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे राहत कार्यों में पूर्ण समर्थन प्रदान करती है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031