नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , प्राथमिक सूचना रिपोर्ट संख्या 121/2025, दिनांक 07-06-2025, धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता, थाना सदर सोलन – भारतीय नेशनल न्यूज

प्राथमिक सूचना रिपोर्ट संख्या 121/2025, दिनांक 07-06-2025, धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता, थाना सदर सोलन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दिनांक 07 जून 2025 को सोलन निवासी श्री भूपेन्द्र ठाकुर द्वारा थाना सदर सोलन में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई कि वह जल शक्ति विभाग, सोलन में एक पंजीकृत ठेकेदार हैं। उन्होंने करीब एक महीने पहले विभाग से एक कार्य प्राप्त किया था। इसके तहत 23 मई 2025 को वे हिसार (हरियाणा) से 150 मिमी माप के कुल 183 पाइप सोलन लेकर आए थे। इनमें से 51 पाइप उन्होंने जटोली क्षेत्र के पास सड़क किनारे, जल शक्ति विभाग के स्टोर के समीप उतारे थे, जबकि शेष कुछ पाइपों को पास के एक ग्राउंड में रखा गया था।

दिनांक 06 जून 2025 को विभाग के चौकीदार ने उन्हें फोन पर सूचना दी कि सड़क किनारे रखे गए पाइपों में से कुछ चोरी हो गए हैं। सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे और देखा कि 51 में से 20 पाइप गायब हैं। चोरी गए पाइपों की अनुमानित कीमत लगभग ₹3,00,000 है। इस पर थाना सदर सोलन में चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया।

जांच की कार्यवाही:
प्रकरण की जांच के दौरान थाना सदर सोलन की पुलिस टीम ने लगातार प्रयास कर सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया। इसके आधार पर चार आरोपियों की पहचान हुई। दिनांक 10 जून 2025 की सुबह, पुलिस ने इन चारों आरोपियों को हरियाणा के टिपरा क्षेत्र से गिरफ्तार किया। आरोपियों के नाम निम्नलिखित हैं:

  1. कैलाश चंद, पुत्र श्री कमलू राम, निवासी गांव बांद, डाकखाना कुशवा, तहसील निरमंड, जिला कुल्लू, उम्र 46 वर्ष

  2. मुश्ताक मोहम्मद उर्फ सोनू, पुत्र श्री रशीद मोहम्मद, निवासी गांव चमरोग, डा०खा० ओच्छघाट, तहसील व जिला सोलन, उम्र 40 वर्ष

  3. वेद प्रकाश उर्फ टिटु, पुत्र श्री दलीप कुमार, निवासी गांव नगराव, डाकघर नेवली, तहसील कुमारसेन, जिला शिमला, उम्र 45 वर्ष

  4. अनुप कुमार, पुत्र श्री पलक राम, निवासी गांव धानल, डाकघर पनवा, तहसील पच्छाद, जिला सिरमौर, वर्तमान पता कालाघाट, सिरमौर, उम्र 41 वर्ष

गिरफ्तार आरोपियों को आज दिनांक 10-06-2025 को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। साथ ही इनके पूर्व आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। मामले की जांच अभी जारी है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930