नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , प्रदेश की जनता सुक्खू सरकार की गारंटियों पर टकटकी लगाए बैठी है: जयराम ठाकुर – भारतीय नेशनल न्यूज

प्रदेश की जनता सुक्खू सरकार की गारंटियों पर टकटकी लगाए बैठी है: जयराम ठाकुर

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

ठियोग/शिमला: भाजपा जिला महासू की एक अहम बैठक का आयोजन ठियोग में किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अरुण फालटा ने की। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मुख्य वक्ता के तौर पर उपस्थित रहे। उनके साथ भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, विधायक बलबीर वर्मा, चेतन ब्रागटा, प्रत्याशी अजय श्याम, शशि बाला, कौल नेगी, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश डोगरा सहित 13 मंडल अध्यक्ष भी शामिल रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि देश के लिए यह सौभाग्य की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे सशक्त और निर्णायक नेता का नेतृत्व मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यूपीए के कार्यकाल में भारत को वैश्विक मंचों पर वह पहचान नहीं मिली जो अब मिली है। मोदी सरकार के 11 वर्षों में भारत चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है, जो पहले 11वें स्थान पर था। साथ ही तीन तलाक और अनुच्छेद 370 जैसे अहम मुद्दों पर ऐतिहासिक फैसले लिए गए और राम मंदिर का निर्माण भी शुरू हुआ, जो देशवासियों की वर्षों पुरानी आस्था का विषय था।

सुक्खू सरकार पर निशाना साधते हुए ठाकुर ने कहा कि मौजूदा सरकार की पहचान जनकल्याण योजनाओं को बंद करने और केवल टैक्स बढ़ाने तक सिमट कर रह गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने न्यूनतम बस किराया बढ़ाकर 10 रुपये कर दिया है और अब स्वास्थ्य जांच के लिए भी 10 रुपये वसूल किए जा रहे हैं, जबकि पहले यह सेवा मुफ्त थी।

ठाकुर ने तंज कसते हुए कहा कि सरकार की ओर से वादा किया गया था कि महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये दिए जाएंगे, लेकिन हकीकत यह है कि उनसे अब 10-20 रुपये की वसूली की जा रही है। उन्होंने कहा कि जो सरकार जनमंच जैसी जनसेवा योजनाओं को केवल आलोचना का माध्यम बना रही है, वह अब सरकारी कार्यक्रमों में महंगे व्यंजन परोसने तक सीमित हो गई है।

विमल नेगी मामले को उठाते हुए उन्होंने कहा कि सरकार पहले कह रही थी कि परिवार सीबीआई जांच नहीं चाहता, लेकिन परिवार ने अदालत के माध्यम से जांच की मांग की और वह स्वीकृत भी हो गई। ठाकुर ने आरोप लगाया कि अब सरकार इस जांच को रोकने की कोशिश कर रही है, लेकिन न्यायालय के समक्ष उनकी एक नहीं चल रही। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार किसी भी हालत में परिवार को न्याय मिलने से नहीं रोक पाएगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930