नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , एचआरटीसी ने 422 स्टेज कैरिज रूट किए सरेंडर, बेरोजगारों में गहरी चिंता: भाजपा प्रवक्ता राणा – भारतीय नेशनल न्यूज

एचआरटीसी ने 422 स्टेज कैरिज रूट किए सरेंडर, बेरोजगारों में गहरी चिंता: भाजपा प्रवक्ता राणा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

शिमला: हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) द्वारा प्रदेशभर में 422 स्टेज कैरिज रूटों को सरेंडर किए जाने को लेकर भाजपा प्रवक्ता अजय राणा ने कांग्रेस सरकार पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने इसे जनहित के खिलाफ और बेरोजगार युवाओं के साथ अन्याय करार दिया।

राणा ने आरोप लगाया कि सरकार इन रूटों को निजी बस ऑपरेटरों को सौंपने जा रही है, जिससे यह स्पष्ट है कि अब इन मार्गों पर निजी बसें चलेंगी। परिवहन विभाग को इन रूटों को निजी हाथों में सौंपने की अनुमति सरकार से मिल चुकी है, और जल्द ही आवेदन प्रक्रिया भी शुरू होने वाली है। हालांकि इससे पहले ही निजी बस ऑपरेटरों ने आपत्ति दर्ज कर दी है।

निजी बस मालिकों का कहना है कि एचआरटीसी जिन घाटे वाले रूटों को नहीं चला सका, अब उन्हीं पर बेरोजगारों को निजी बसें चलाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, जिससे वे आर्थिक रूप से कर्ज के बोझ में दब सकते हैं। राणा ने सवाल उठाया कि जब ये रूट पहले ही घाटे में चल रहे थे या जिन पर निगम के पास वैध परमिट तक नहीं थे, तो उन्हें निजी क्षेत्र में सौंपने से किसे लाभ होगा?

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने युवाओं, महिलाओं, किसानों और बागवानों के साथ लगातार धोखा किया है। रोजगार देने के वादे तो किए गए थे, लेकिन अब उन्हें भुला दिया गया है।

राणा ने कहा कि एचआरटीसी का मूल उद्देश्य जनसेवा था, लेकिन अब यह सपना बनकर रह गया है। सरकार जनहित की जगह केवल अपने फायदे के लिए काम कर रही है और आए दिन ऐसे फैसले ले रही है जो आम जनता की परेशानी बढ़ा रहे हैं।

अंत में उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार झूठे वादों के जरिए प्रदेश की जनता को गुमराह कर रही है और एचआरटीसी के इस फैसले से आम नागरिक, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31