नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पर्यावरण संरक्षण में प्लास्टिक से मुक्ति हेतु सामूहिक प्रयास जरूरी – आकांक्षा डोगरा – भारतीय नेशनल न्यूज

पर्यावरण संरक्षण में प्लास्टिक से मुक्ति हेतु सामूहिक प्रयास जरूरी – आकांक्षा डोगरा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन, 05 जून 2025

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन की सचिव आकांक्षा डोगरा ने हिमाचल प्रदेश के प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यावरण की सुरक्षा पर बल देते हुए कहा कि इसे बचाना बेहद आवश्यक है। आकांक्षा डोगरा ने यह बात विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत जौणाजी में आयोजित कार्यक्रम में कही।

उन्होंने बताया कि पर्यावरण दिवस हर साल 5 जून को पूरे विश्व में मनाया जाता है और इस वर्ष की थीम है ‘प्लास्टिक प्रदूषण पर अंकुश लगाएं’। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को प्लास्टिक प्रदूषण से बचाने के लिए आम जनता की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रकृति और मानव के बीच संतुलन बनाए रखना अनिवार्य है। साथ ही पौधारोपण को पर्यावरण संरक्षण का अहम हिस्सा बताया। सरकार बरसात के मौसम में पौधारोपण के लिए उचित प्रबंध करती है, लेकिन पौधों की देखभाल और उनकी सुरक्षा के लिए निरंतर प्रयास जरूरी हैं।

आकांक्षा डोगरा ने न्याय व्यवस्था को आम जनता के लिए सुलभ बनाने के लिए राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण (नालसा) द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि निःशुल्क कानूनी सहायता योजना के तहत अनुसूचित जाति, जनजाति, महिलाएं, बच्चे, दिव्यांग, आपदा पीड़ित, श्रमिक, किन्नर, कैदी तथा वार्षिक आय तीन लाख रुपये से कम वाले सभी वर्गों के लोग सहायता प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया सरल है और नजदीकी न्यायालय परिसर के फ्रंट ऑफिस में आवेदन किया जा सकता है। नालसा की हेल्पलाइन 15100 पर भी संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत समय-समय पर लगाई जाती है।

कार्यक्रम में आकांक्षा डोगरा ने ग्राम पंचायत जौणाजी कार्यालय में देवदार का पौधा भी रोपा। इसके साथ ही स्कूल के बच्चों, महिला मंडल और स्वयं सहायता समूह के सदस्यों ने पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत जौणाजी की प्रधान जयवंति, उप प्रधान अमर दत, वार्ड सदस्य नीलम शर्मा, ममता, रघुवीर सिंह, जिया लाल, सोहन लाल, सत्या देवी, माला देवी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जौणाजी के प्रधानाचार्य कमल, महिला मंडल दामकड़ी, कनाह व दरांह की सदस्य एवं ग्राम संगठन शूलिनी के सदस्य भी उपस्थित थे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930