नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जल जीवन मिशन के कार्यान्वयन को लेकर बैठक संपन्न – भारतीय नेशनल न्यूज

जल जीवन मिशन के कार्यान्वयन को लेकर बैठक संपन्न

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन, दिनांक 05.06.2025

उपायुक्त सोलन, मनमोहन शर्मा ने कहा कि नल जल मित्र पूरी तरह से प्रशिक्षित होने चाहिए ताकि जल जीवन मिशन को सफलता से लागू किया जा सके। मनमोहन शर्मा ने हाल ही में जिला जल स्वच्छता मिशन द्वारा आयोजित जल जीवन मिशन के कार्यान्वयन संबंधी बैठक की अध्यक्षता की।

उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत जिले में कुल 101 जल परियोजनाएं चल रही हैं। खासतौर पर कसौली क्षेत्र में उठाऊ पेयजल योजना के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छ जल उपलब्ध कराया जा रहा है। नल जल मित्र कार्यक्रम के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक सक्षम व्यक्ति को प्रशिक्षण देने के लिए संबंधित विभाग को निर्देश दिए गए हैं। यह नल जल मित्र ग्राम पंचायत और ग्रामीण स्तर पर जल आपूर्ति से जुड़ी बुनियादी संरचना का संचालन और रखरखाव कुशलता से करेगा।

उपायुक्त ने आगे बताया कि अर्की उपमंडल में 17, बद्दी में 15, धर्मपुर में 11, नालागढ़ में 34 और सोलन में 8 परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं, जबकि 16 परियोजनाएं प्रगति पर हैं। उन्होंने सभी परियोजनाओं की जीयो टैगिंग सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को आगामी ग्राम सभा बैठकों में हर घर जल प्रमाणिकरण करवाने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही, मानसून के दौरान जल जनित बीमारियों से बचाव के लिए समय-समय पर पेयजल के नमूनों की जांच करवाई जाएगी।

इस अवसर पर जल शक्ति विभाग नालागढ़ के अधिशाषी अभियंता नीरज गुप्ता, धर्मपुर के अधिशाषी अभियंता सुभाष चंदर, अर्की के अधिशाषी अभियंता विवेक कटोच, सोलन के अधिशाषी अभियंता आशीष राणा, जिला पंचायत अधिकारी जोगिंदर प्रकाश राणा, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमित रंजन तलवार सहित विभिन्न विभागों के अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930