नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सोलन में बिजली की तार चोरी, आरोपी गिरफ्तार – भारतीय नेशनल न्यूज

सोलन में बिजली की तार चोरी, आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

प्रकरण संख्या: 102/2025, दिनांक: 22-05-2025, धारा: 305(क), 331(3) भारतीय न्याय संहिता (BNS), थाना: सदर सोलन

दिनांक 22 मई 2025 को सोलन निवासी श्री संजीव नेगी द्वारा पुलिस थाना सदर सोलन में एक शिकायत दर्ज करवाई गई। उन्होंने बताया कि उनके रबों क्षेत्र स्थित मकान में बिजली से संबंधित कार्य चल रहा था, जो हाल ही में कुछ कारणों से रुका हुआ था। उसी दिन जब वह कार्यालय से घर लौट रहे थे, तो उन्होंने देखा कि एक अनजान व्यक्ति उनके घर के भीतर घुसा हुआ था और बिजली की तारें काट रहा था।

जब श्री नेगी ने उससे सवाल किया, तो वह घबरा गया। कुछ बिजली की तारें कटकर सीमेंट के कट्टों में भरी हुई थीं और कुछ फर्श पर बिखरी हुई थीं। श्री नेगी ने तत्काल उसे पकड़ लिया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम दिनेश बताया। लेकिन जब श्री नेगी किसी से बातचीत करने लगे, तो उक्त व्यक्ति उन्हें धक्का देकर भाग गया और मौके पर अपना मोबाइल फोन व ड्राइविंग लाइसेंस छोड़ गया, परंतु एक कट्टा तारों से भरा अपने साथ ले गया। चोरी हुई तारों की अनुमानित कीमत ₹30,000 से ₹35,000 के बीच है।

उक्त रिपोर्ट के आधार पर थाना सदर सोलन में मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान आरोपी द्वारा छोड़े गए मोबाइल और ड्राइविंग लाइसेंस को पुलिस ने कब्जे में लेकर विश्लेषण किया। इसके आधार पर पुलिस चौकी सपरून की टीम ने आरोपी की तलाश आरंभ की।

दिनांक 04 जून 2025 को पुलिस टीम ने आरोपी दिनेश पुत्र श्री जगदीश चंद, उम्र 24 वर्ष, निवासी तार फैक्ट्री क्षेत्र, तहसील व जिला सोलन (हि.प्र.) को कायलर के डुंगा मोड़ से गिरफ्तार किया। आरोपी को दिनांक 05 जून 2025 को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि आरोपी के विरुद्ध पूर्व में कोई आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज है या नहीं। मामले की जांच जारी है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31