नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , वीर लांस नायक मनीष ठाकुर को श्रद्धांजलि, बिंदल ने दी अंतिम विदाई में भागीदारी – भारतीय नेशनल न्यूज

वीर लांस नायक मनीष ठाकुर को श्रद्धांजलि, बिंदल ने दी अंतिम विदाई में भागीदारी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

भारतीय जनता पार्टी, हिमाचल प्रदेश

04 जून 2025

नाहन:

हिमाचल प्रदेश के नाहन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बड़ाबन गांव के बहादुर सपूत लांस नायक मनीष ठाकुर, जो सिक्किम में तैनाती के दौरान मात्र 27 वर्ष की आयु में देश की सेवा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए, उनकी शहादत से समूचा प्रदेश गमगीन है। जब उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, तो वातावरण भावुकता और देशभक्ति से भर गया।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने मनीष ठाकुर के अंतिम संस्कार में शामिल होकर श्रद्धासुमन अर्पित किए और परिजनों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया। डॉ. बिंदल ने कहा, “हिमाचल प्रदेश, जो वीरभूमि के नाम से जाना जाता है, ऐसे अनेक जांबाजों की धरती रही है। लांस नायक मनीष ठाकुर की वीरगति हम सभी के लिए गौरव की बात है। उनका साहस और बलिदान नई पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा।” उन्होंने भगवान श्रीराम से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिवार को इस गहन दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

इस मौके पर शिमला के सांसद व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी, पूर्व विधायक बलदेव तोमर, भाजपा जिला अध्यक्ष धीरज, प्रदेश सचिव मुनिश तथा पूर्व जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। सांसद सुरेश कश्यप ने भी शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मनीष ठाकुर की शहादत को सदैव याद रखा जाएगा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930