नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भूकंप आपदा से निपटने के लिए टेबल टॉप अभ्यास का आयोजन – भारतीय नेशनल न्यूज

भूकंप आपदा से निपटने के लिए टेबल टॉप अभ्यास का आयोजन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन, दिनांक 03 जून, 2025

संपूर्ण हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ सोलन ज़िले में आगामी 6 जून, 2025 को प्रस्तावित 9वीं राज्य स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल के मद्देनज़र आज एक वर्चुअल टेबल टॉप एक्सरसाइज का आयोजन किया गया। यह पूर्वाभ्यास भूकंप जैसी आपदा से निपटने की तैयारियों की समीक्षा और योजना को लेकर किया गया।

इस अभ्यास का संचालन राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रमुख सलाहकार, सेवानिवृत्त मेजर जनरल सुधीर बहल द्वारा किया गया, जिन्होंने सभी ज़िलों को विशेषकर सोलन ज़िले को मॉक ड्रिल के दौरान अपनाई जाने वाली रणनीतियों और तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश प्रदान किए।

टेबल टॉप अभ्यास के पश्चात अतिरिक्त उपायुक्त सोलन, श्री राहुल जैन ने कहा कि आपदा से पूर्व की गई तैयारी ही संभावित नुक़सान को कम कर सकती है। उन्होंने बताया कि ऐसे अभ्यासों से आपदा की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया एवं समन्वय बेहतर बनता है, जिससे जान-माल की हानि को न्यून किया जा सकता है।

श्री जैन ने यह भी बताया कि सोलन ज़िला भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र में आता है। इसलिए 6 जून को ज़िले के विभिन्न स्थलों पर मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। इनमें क्षेत्रीय अस्पताल सोलन, सेंट ल्यूक्स स्कूल, सब्जी मंडी के निकट पुलिस पेट्रोल पंप तथा आनंद कॉम्प्लेक्स शामिल हैं। साथ ही, नालागढ़ के औद्योगिक क्षेत्रों और नागरिक अस्पताल, कसौली के चक्की मोड़, अर्की की ग्राम पंचायत चमयाल के शारदा पुल और वहां के नागरिक अस्पताल में भी मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी।

उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश भी साझा किए और ज़िला प्रशासन की तैयारियों से अन्य अधिकारियों को अवगत कराया।

इस वर्चुअल अभ्यास में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोलन श्री राजकुमार चंदेल, सहायक आयुक्त श्री नरेन्द्र चौहान, 21 सी 5 सिख के प्रमुख पर्यवेक्षक लेफ्टिनेंट कर्नल विक्रम जीत, ज़िला राजस्व अधिकारी श्री सुमेध शर्मा, गृह रक्षा कमांडेंट श्री संतोष कुमार तथा अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930