नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , संगीत तनावमुक्त जीवन का माध्यम: डॉ. धनीराम शांडिल – भारतीय नेशनल न्यूज

संगीत तनावमुक्त जीवन का माध्यम: डॉ. धनीराम शांडिल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन, 02 जून 2025

स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि आज की तेज रफ्तार जिंदगी में मानसिक तनाव से राहत पाने के लिए संगीत अत्यंत उपयोगी साधन है। वह बीती शाम सोलन में उदय फोरम द्वारा आयोजित रफी नाइट कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

डॉ. शांडिल ने कहा कि आधुनिक जीवनशैली और तकनीकी युग में मानसिक तनाव तेजी से बढ़ रहा है, ऐसे में इस तरह के सांस्कृतिक आयोजनों का होना न केवल मानसिक संतुलन बनाए रखने में सहायक है, बल्कि ये युवाओं को अपनी कला दिखाने का एक सशक्त मंच भी प्रदान करते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि संगीत के जरिए क्षेत्रीय संस्कृति का संवर्धन और प्रचार-प्रसार सहजता से किया जा सकता है। संगीत प्रतियोगिताएं न केवल युवा प्रतिभाओं को उभारने का काम करती हैं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक धरोहर को सुरक्षित रखने में भी योगदान देती हैं।

डॉ. शांडिल ने नशे को समाज के लिए एक गंभीर चुनौती बताया और कहा कि युवाओं को इससे दूर रखने के लिए संगीत, नृत्य और खेल जैसे रचनात्मक क्षेत्रों में उनकी भागीदारी बढ़ाना आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाएं ताकि उनका भविष्य उज्ज्वल हो सके।

मंत्री ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए आयोजन समिति को अपनी ऐच्छिक निधि से 21,000 रुपये देने की घोषणा भी की।

इस अवसर पर विभिन्न संगीत प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत नौणी के प्रधान मदन हिमाचली, नगर निगम सोलन के पार्षद सरदार सिंह, नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष कुल राकेश पंत, कांग्रेस नेता मोहन मेहता, जगमोहन मल्होत्रा, संधीरा सीनू सिंह, सक्षम शर्मा, उप महाधिवक्ता रोहित शर्मा, उदय फोरम के अध्यक्ष रविन्द्र कंवर पाल, महासचिव रणवीर सिंह राणा, मुख्य सलाहकार रविकांत सूद, जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित रंजन तलवार, तहसीलदार सोलन मुल्तान सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, गणमान्य व्यक्ति व प्रतिभागी उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031