नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , क्षण भर में तबाही: एटियोस कार डिवाइडर पर क्रैश – भारतीय नेशनल न्यूज

क्षण भर में तबाही: एटियोस कार डिवाइडर पर क्रैश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दिनांक 30-05-2025 को पुलिस चौकी डगशाई को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बाड़ा के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 05 पर एक टैक्सी वाहन डिवाइडर से टकरा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची, जहां एक ईटीओस कार (नंबर PB-01S-1913) डिवाइडर पर क्षतिग्रस्त अवस्था में पाई गई।

मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि वाहन चालक की पहचान कृष्ण सिंह पुत्र श्री नाजर सिंह, निवासी गांव लरेरिया, डाकघर व तहसील तख्तगढ़, जिला रूपनगर (पंजाब), उम्र 58 वर्ष, के रूप में हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चालक को अचानक चक्कर आया और वह वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार डिवाइडर से जा टकराई।

उक्त चालक को उपचार के लिए एमएमयू अस्पताल सुल्तानपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वाहन में सवार अन्य यात्रियों को कोई चोट नहीं पहुंची है।

घटना स्थल पर मौजूद गवाहों के बयान दर्ज किए गए हैं। प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि टैक्सी चालक चंडीगढ़ से शिमला की ओर यात्रियों को लेकर जा रहा था और कुमारहट्टी से आगे एसएसएन स्कूल के पास यह हादसा हुआ।

चालक की मृत्यु की सूचना परिजनों को दी गई, जो अस्पताल पहुंचे। 31-05-2025 को मृतक का पोस्टमार्टम एमएमयू अस्पताल सुल्तानपुर में करवाया गया और विसरा सुरक्षित रखवाकर रासायनिक विश्लेषण हेतु राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला जुंगा भेजा जा रहा है।

अब तक की जांच में मृतक के परिवार या अन्य व्यक्तियों द्वारा किसी प्रकार की शंका व्यक्त नहीं की गई है। प्रारंभिक रूप से यह एक प्राकृतिक कारण – संभवतः हृदयाघात – से हुए वाहन नियंत्रण क्षय और दुर्घटना का मामला प्रतीत होता है, फिर भी जांच हर संभव कोण से प्राथमिकता के आधार पर जारी है।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया है। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 194 (BNS) के अंतर्गत कार्रवाई की जा रही है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930