नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 7-ए साइड राष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन – भारतीय नेशनल न्यूज

7-ए साइड राष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन, 01 जून 2025

खेलों से युवाओं को नशे से बचाने में मिल रही प्रेरणा – डॉ. शांडिल

स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता और सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि नशे के बढ़ते खतरे से युवाओं को दूर रखने में खेलों की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को खेलों की ओर आकर्षित करने हेतु निरंतर सकारात्मक प्रयास कर रही है। डॉ. शांडिल ऐतिहासिक ठोडो मैदान में आयोजित 7-ए साइड राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में बोल रहे थे।

प्रतियोगिता में देशभर के 16 राज्यों से आए सीनियर और जूनियर वर्ग की कुल 40 टीमों के करीब 400 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
डॉ. शांडिल ने कहा कि खेल न केवल युवाओं को व्यसनों से दूर रखते हैं, बल्कि उनकी मानसिक और शारीरिक क्षमताओं को भी निखारते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाने के लिए प्रेरित करते हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने जानकारी दी कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए उनके दैनिक भत्ते में वृद्धि कर चुकी है। अब प्रारंभिक शिक्षा स्तर के खिलाड़ियों को राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए 250 रुपये प्रतिदिन, अन्य खिलाड़ियों को 400 रुपये प्रतिदिन तथा राज्य से बाहर प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को 500 रुपये प्रतिदिन दिए जाएंगे।

इस अवसर पर जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली हमीरपुर टीम को 31,000 रुपये नकद और ट्रॉफी से तथा उपविजेता नालागढ़ दून वैली की टीम को 21,000 रुपये नकद और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।

समारोह में कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी, नगर निगम सोलन के पार्षद राजीव कौड़ा, अभय शर्मा, मनोनीत पार्षद विजय ठाकुर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहन मेहता, संधिरा सीनू सिंह, सक्षम शर्मा, जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित रंजन तलवार, तहसीलदार मुल्तान सिंह, डिजिटल मीडिया क्लब के अध्यक्ष भूपेंद्र ठाकुर, महासचिव तिलक राज, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजन अरोड़ा, फ्रेंड्स क्लब के अध्यक्ष कुलदीप रावत, महासचिव परविंदर धीमान, संगठन सचिव विपिन वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, अन्य गणमान्य अतिथि और खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930