नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , महज तीन दिन में खुला चोरी का राज – बोलेरो टायर कांड में दो गिरफ्तार – भारतीय नेशनल न्यूज

महज तीन दिन में खुला चोरी का राज – बोलेरो टायर कांड में दो गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

चार टायर और जैक चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान और वाहन बरामद – थाना कुनिहार पुलिस की कार्रवाई

कुनिहार, जिला सोलन (हि.प्र.) – दिनांक 26 मई 2025 को ग्राम जघाणा निवासी प्रेम चंद ने थाना कुनिहार में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनकी महादेव स्टील नामक दुकान अर्की रोड पर स्थित है, और उनके पास एक बोलेरो कैंपर वाहन है जिसे वे रोजाना दुकान के बाहर खड़ा करते हैं। 23 मई 2025 को उन्होंने वाहन को दुकान के सामने पार्क किया और घर चले गए। 26 मई की सुबह जब वे वापस आए, तो उन्होंने देखा कि वाहन के चारों टायर और अंदर रखा एक जैक चोरी हो चुका था।

शिकायतकर्ता ने पहले खुद भी चोरी हुए सामान की तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत लगभग ₹50,000 बताई गई। इस पर थाना कुनिहार में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान थाना कुनिहार की पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल के आसपास के CCTV फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया। इसके आधार पर पुलिस ने इस मामले में संलिप्त आरोपी बबलू उर्फ बलबीर, उम्र 26 वर्ष, निवासी बहलम, डाकघर डोली, तहसील रामशहर, जिला सोलन को दिनांक 28 मई 2025 को रामशहर से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी गए चारों टायर, जैक और वारदात में इस्तेमाल किया गया वाहन बरामद कर लिया गया है। आरोपी के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।

आगे की जांच के दौरान आरोपी बबलू से पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को पता चला कि इस चोरी में एक अन्य व्यक्ति की भी संलिप्तता है। पुलिस ने उसी रात धरमवीर उर्फ टेड़ा, उम्र 43 वर्ष, पुत्र स्व. रामकृष्ण, निवासी बहलम लुहांस, तहसील नालागढ़, जिला सोलन को भी रामशहर से गिरफ्तार कर लिया। इस आरोपी को भी आज 29 मई 2025 को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है, और उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

थाना कुनिहार पुलिस की त्वरित और सघन जांच से इस चोरी के मामले में दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी संभव हो पाई है। मामले की जांच अभी भी जारी है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930