नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भूकंप से जुड़े 9वें राज्य स्तरीय मेगा मॉक अभ्यास की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित – भारतीय नेशनल न्यूज

भूकंप से जुड़े 9वें राज्य स्तरीय मेगा मॉक अभ्यास की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन, दिनांक 27.05.2025

भूकंप पर आधारित राज्यव्यापी 9वें मेगा मॉक अभ्यास की तैयारियों को लेकर एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने वर्चुअल माध्यम से की। इस बैठक में सोलन के अतिरिक्त उपायुक्त राहुल जैन सहित अन्य अधिकारियों ने भाग लिया।

राहुल जैन ने बताया कि यह बैठक अभ्यास के पहले चरण में अभिविन्यास और समन्वय सुनिश्चित करने के लिए आयोजित की गई थी। बैठक में जानकारी दी गई कि प्रदेश भर के सभी जिलों में 3 जून, 2025 को टेबल टॉप अभ्यास तथा 6 जून, 2025 को मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी।

अतिरिक्त उपायुक्त ने इस अभ्यास को सफल बनाने के लिए सभी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजकुमार चंदेल, गृह रक्षा के आदेशक संतोष शर्मा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शालिनी पूरी, जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति नियंत्रक श्रवण कुमार हिमालयन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930