नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , विदेशों में भारत को मिल रहा आतंकवाद विरोधी मुहिम में व्यापक समर्थन: अनुराग सिंह ठाकुर – भारतीय नेशनल न्यूज

विदेशों में भारत को मिल रहा आतंकवाद विरोधी मुहिम में व्यापक समर्थन: अनुराग सिंह ठाकुर

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कतर में ग्रुप-7 सांसदों के साथ प्रवासी भारतीय सम्मेलन में हुई चर्चा

27 मई 2025, हिमाचल प्रदेश: हमीरपुर लोकसभा सीट से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा है कि आतंकवाद के विरुद्ध भारत की निर्णायक कार्यवाही—विशेष रूप से ‘ऑपरेशन सिंदूर’—ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का ध्यान आकर्षित किया है और देश को वैश्विक समर्थन भी मिल रहा है। वह ग्रुप-7 के प्रतिनिधिमंडल के साथ कतर की राजधानी दोहा में आयोजित प्रवासी भारतीय सम्मेलन में शामिल हुए और वहां कतर के आंतरिक मामलों के राज्य मंत्री महामहिम शेख अब्दुलअजीज बिन फैसल बिन मोहम्मद अल थानी से भी भेंट की।

प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए श्री ठाकुर ने स्पष्ट किया कि “भारत ने आतंकवाद के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ इस दिशा में एक अहम कदम है। आज भारत आतंकवाद के खिलाफ न केवल सीमाओं के भीतर, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मजबूती से खड़ा है। यह हमारे बदले हुए दृष्टिकोण का प्रतीक है, जिसमें हर हमले का जवाब सख्ती से दिया जाएगा।”

उन्होंने आगे कहा, “भारत का सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल विभिन्न राजनीतिक और क्षेत्रीय पृष्ठभूमियों से होने के बावजूद आतंकवाद पर एकमत है और वैश्विक मंच पर यह मजबूत संदेश दे रहा है कि भारत आतंक के किसी भी रूप को स्वीकार नहीं करेगा।”

श्री ठाकुर ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हालिया आतंकी हमले का जिक्र करते हुए इसे अत्यंत अमानवीय और क्रूर बताया। उन्होंने कहा कि “इस हमले में मासूम नागरिकों को केवल उनकी पहचान के आधार पर निशाना बनाया गया। पाकिस्तान समर्थित लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े गुट ने इस हमले की जिम्मेदारी ली, लेकिन पाकिस्तान सरकार ने दो सप्ताह तक कोई कार्रवाई नहीं की।”

उन्होंने कहा, “इसके बाद भारत ने निर्णायक कार्रवाई करते हुए सीमापार नौ आतंकी ठिकानों पर हमला किया और कई आतंकियों को ढेर किया। इनकी अंतिम यात्रा में पाकिस्तानी सेना के अफसरों की मौजूदगी से स्पष्ट है कि आतंकवाद को वहां की सत्ता का संरक्षण प्राप्त है। भारत अब आतंकवाद के मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पुरजोर तरीके से उठा रहा है और दुनिया के कई राष्ट्र इस संघर्ष में भारत का साथ दे रहे हैं।”

यह दौरा भारत की आतंकवाद विरोधी नीति और वैश्विक सहयोग के प्रति उसकी प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण बन गया है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31