नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ऑपरेशन सिंदूर: आतंक के विरुद्ध भारत की निर्णायक कार्यवाही का जनसम्मान – भारतीय नेशनल न्यूज

ऑपरेशन सिंदूर: आतंक के विरुद्ध भारत की निर्णायक कार्यवाही का जनसम्मान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

22 मई 2025, हिमाचल प्रदेश: हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने पांवटा साहिब और नाहन में भाजपा द्वारा निकाली गई तिरंगा बाइक रैली का नेतृत्व किया। यह रैली जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का सम्मान करने हेतु आयोजित की गई। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और पूर्व मंत्री व विधायक श्री सुखराम चौधरी भी मौजूद रहे।

श्री ठाकुर ने कहा कि पाकिस्तान समर्थित आतंकियों द्वारा कश्मीर में निर्दोष लोगों की हत्या के जवाब में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के ज़रिए स्पष्ट संदेश दिया है — नया भारत किसी भी उकसावे को बर्दाश्त नहीं करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्णायक नेतृत्व में हमारी सेनाओं ने आतंकी ठिकानों पर सटीक और प्रभावी कार्यवाही की, जिससे यह साबित हो गया कि भारत अब केवल चेतावनी नहीं देता, बल्कि कार्य करता है।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, “अगर पाकिस्तान ने फिर ऐसी हरकत की, तो वहां न जनाज़े उठाने वाला बचेगा, न रोने वाला।” श्री ठाकुर ने यह भी कहा कि ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक सैन्य अभियान नहीं, बल्कि एक नई रणनीति का प्रतीक है — पहले हम उकसाते नहीं, लेकिन अगर उकसाया गया तो जवाब निर्णायक और घातक होगा।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सिंदूर सिर्फ महिलाओं के सिंगार का प्रतीक नहीं, बल्कि यह हमारी मातृभूमि की रक्षा और विजय का प्रतीक बन चुका है। ऑपरेशन सिंदूर में बड़ी संख्या में आतंकियों का खात्मा किया गया, और पाकिस्तान के उन चेहरों को भी बेनकाब किया गया जो आतंकियों को संरक्षण देते हैं।

श्री ठाकुर ने यह भी कहा कि यह रैली न केवल भारतीय सेना के पराक्रम को सलामी है, बल्कि यह देश की 140 करोड़ जनता की एकता और देशभक्ति का भी प्रतीक है। “आज हर नागरिक हमारे सैनिकों की वीरता और मोदी सरकार की कूटनीति को सम्मान की दृष्टि से देख रहा है।”

उन्होंने आगे कहा कि सिंदूर यात्रा सिर्फ सैन्य बल का उत्सव नहीं, बल्कि यह हर मां, बहन और बेटी के सम्मान की रक्षा में हुए बलिदानों की गाथा भी है। भारत अब ऐसा राष्ट्र है जो न सिर्फ अपने लोगों की रक्षा करता है, बल्कि दुश्मनों को उनके ही घर में सबक सिखाने में सक्षम है।

श्री ठाकुर ने 2014 के बाद आए परिवर्तन का उल्लेख करते हुए कहा कि अब देश का गौरव और आत्मसम्मान सर्वोपरि है। चाहे उरी हो या पहलगाम, हर बार भारत ने कठोर और स्पष्ट उत्तर दिया है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930