नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कांग्रेस की कथित राष्ट्रभक्ति में तुष्टिकरण की झलक: विवेक शर्मा – भारतीय नेशनल न्यूज

कांग्रेस की कथित राष्ट्रभक्ति में तुष्टिकरण की झलक: विवेक शर्मा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

शिमला: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विवेक शर्मा ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति कांग्रेस की पुरानी आदत रही है। अब यह पार्टी तुर्की से आयातित सेब को लेकर हिमाचल में राजनीति कर रही है।

विवेक शर्मा ने कहा कि दिवंगत नेता नरेंद्र बरागटा ने जीवनभर हिमाचल के बागवानों और सेब उद्योग के हितों के लिए संघर्ष किया। उनके पुत्र चेतन बरागटा ने भी इसी सिलसिले में तुर्की से सेब आयात पर रोक लगाने की मांग को लेकर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से दिल्ली में मुलाकात की। इसके विपरीत, कुछ लोग इस विषय पर भी राजनीति करने से नहीं चूक रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की देशभक्ति के आवरण के पीछे तुष्टिकरण की राजनीति छिपी है, जिसे जनता अब भली-भांति पहचानती है। यदि कांग्रेस सच में राष्ट्रभक्त है, तो उसे केंद्रीय गृह मंत्री को पत्र लिखकर दिल्ली की ‘मुस्तफा कमाल अतातुर्क मार्ग’ का नाम बदलने की मांग करनी चाहिए। यह सड़क तुर्की के पहले राष्ट्रपति के नाम पर है, जिन्होंने कभी तुर्की को धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र बनाने का सपना देखा था, लेकिन आज तुर्की पर आतंकी संगठनों के प्रति नरमी का आरोप लग रहा है, और वह पाकिस्तान की राह पर चलता नजर आ रहा है।

विवेक शर्मा ने सुझाव दिया कि कांग्रेस को इस मार्ग का नाम बदलने के लिए एक प्रस्ताव राज्यपाल के माध्यम से केंद्र को भेजना चाहिए। कुछ व्यापारिक संगठनों ने इस मार्ग का नाम “ब्रह्मोस मार्ग” रखने की सिफारिश भी की है।

भाजपा प्रवक्ता ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह से भी अपील की कि वे इस मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करें। उन्होंने कहा कि चाहे सेब का मसला हो, पर्यटन परियोजनाएं हों या एयरपोर्ट सुरक्षा—भारत में तुर्की की नीतियों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। आज की दुनिया देख रही है कि तुर्की धर्मनिरपेक्षता से भटक चुका है और चरमपंथ को बढ़ावा देने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

अंत में उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस वास्तव में देशहित में काम करना चाहती है, तो उसे सिर्फ बयानबाज़ी नहीं करनी चाहिए, बल्कि अपने रुख और कार्यों से स्पष्ट संदेश देना होगा। केवल राजनीतिक लाभ के लिए मुद्दों को उछालना कांग्रेस की पुरानी प्रवृत्ति है, जिसकी कीमत देश को चुकानी पड़ रही है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930