नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , क्राइम ब्रांच के शिकंजे में आया शातिर चोर, 32 लाख रुपये मूल्य के आभूषण और नकदी बरामद – भारतीय नेशनल न्यूज

क्राइम ब्रांच के शिकंजे में आया शातिर चोर, 32 लाख रुपये मूल्य के आभूषण और नकदी बरामद

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

17.05.2025
बरामदगी के बाद परिजनों ने ली राहत की सांस, पुलिस को जताया धन्यवाद
क्राइम ब्रांच के शिकंजे में आया शातिर चोर, 32 लाख रुपये मूल्य के आभूषण और नकदी बराम

पंचकूला/17 मई:
पंचकूला पुलिस अपराधों पर नकेल कसने में लगातार सक्रिय है। खासकर चोरी और झपटमारी जैसे मामलों में कार्रवाई तेज कर दी गई है। एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच की सभी टीमें पूरी तत्परता से कार्य कर रही हैं। इस सिलसिले में डिटेक्टिव स्टाफ प्रभारी एसआई युद्धवीर सिंह की टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी से करीब 300 ग्राम सोना, 186 ग्राम चांदी और 1.20 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं। जब्त की गई कुल संपत्ति की कीमत लगभग 32 लाख रुपये आंकी गई है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान कर्ण उर्फ चीकू (22 वर्ष), पुत्र धर्मपाल, निवासी अप्पर मोहल्ला, कालका के रूप में हुई है। आरोपी पर पहले भी चोरी के दो मामले दर्ज हैं, जिनमें वह जमानत पर था। 9वीं कक्षा तक पढ़ा आरोपी चोरी की वारदातों को अंजाम देने में बेहद चालाक निकला।

पीड़ित हरविन्द्र सिंह पुत्र खेम सिंह, निवासी अप्पर मोहल्ला, कालका ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 14 अप्रैल को परिवार के साथ पांवटा साहिब गए थे। वापसी पर पता चला कि घर की अलमारी का ताला टूटा हुआ है और उसमें रखे जेवरात और नकद गायब हैं। आरोपी ने एक ही घर में दो बार चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इस शिकायत पर कालका थाना में भारतीय दंड संहिता की धारा 305 और 331(3) के तहत मामला दर्ज किया गया।

जांच के दौरान डिटेक्टिव स्टाफ ने क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और अन्य सुराग जुटाए। इसी बीच मुख्य सिपाही कंवरपाल सिंह को सूचना मिली कि आरोपी कालका की सब्जी मंडी के पास दिखाई दिया है। 15 मई को टीम ने छापा मारकर उसे मौके से दबोच लिया।

16 मई को आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन का रिमांड लिया गया। पूछताछ में उसने चोरी की बात कबूल की और उसकी निशानदेही पर चोरी गया सारा सामान बरामद कर लिया गया। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है कि वह और किन घटनाओं में शामिल रहा है। सभी संभावित पहलुओं पर जांच जारी है।

परिवार ने जताया आभार, कहा—पुलिस की तत्परता ने लौटाया विश्वास
पीड़ित हरविन्द्र सिंह और उनका परिवार घटना के बाद मानसिक रूप से बेहद परेशान था। लेकिन बरामदगी के बाद उन्होंने राहत की सांस ली और पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा की। हरविन्द्र सिंह ने कहा, “हमें उम्मीद नहीं थी कि इतना कीमती सामान वापस मिलेगा, लेकिन पुलिस ने भरोसे से बढ़कर काम किया है। हम पूरी टीम के आभारी हैं।” परिवार के अन्य सदस्यों ने भी कहा कि इस कार्रवाई से पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है और लोगों में सुरक्षा की भावना को बल मिला है।

एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज का बयान
“हमारा लक्ष्य पंचकूला को अपराधमुक्त बनाना है। इसी दिशा में हमारी क्राइम ब्रांच की सभी टीमें चौकस और तत्पर हैं। शातिर चोर की गिरफ्तारी और बड़ी मात्रा में बरामदगी इस बात का प्रमाण है कि हमारी टीमें प्रभावी कार्रवाई कर रही हैं। हम किसी भी अपराधी को बख्शेंगे नहीं और जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाते रहेंगे। आमजन से अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।”

– समाप्त –

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930