नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सोलन पुलिस ने दो आरोपियों को अवैध शराब के साथ दबोचा – भारतीय नेशनल न्यूज

सोलन पुलिस ने दो आरोपियों को अवैध शराब के साथ दबोचा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन जिले के सायरी थाना क्षेत्र में पुलिस को गश्त और ट्रैफिक चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सायरी थाना की टीम ने रूटीन जांच के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर कार (HP-14D-1605) को रोका और तलाशी ली। कार में मौजूद दो व्यक्तियों से 12 पेटियों में भरी हुई देसी शराब की 144 बोतलें बरामद की गईं।

गिरफ्तार किए गए दोनों व्यक्ति अर्की उपमंडल के जुबला क्षेत्र के बाहवां गांव निवासी 24 वर्षीय जितेंद्र और ओखरू क्षेत्र के बाहरा गांव निवासी 56 वर्षीय रमेश ठाकुर हैं। दोनों शराब की खेप के लिए कोई भी वैध दस्तावेज या परमिट नहीं दिखा सके। इस पर पुलिस ने गाड़ी जब्त कर ली और दोनों को भारतीय न्याय संहिता की धारा 35(3) बीएनएसएस, 2023 के तहत हिरासत में ले लिया।

एसपी गौरव सिंह ने बताया कि इस संबंध में सायरी थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही, दोनों व्यक्तियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है ताकि यह पता चल सके कि इनका कोई पूर्व रिकॉर्ड तो नहीं है।

यह कार्रवाई सोलन पुलिस द्वारा अवैध शराब व नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। एसपी ने आम नागरिकों से अपील की कि वे ऐसी गैरकानूनी गतिविधियों की जानकारी पुलिस को दें, ताकि समाज को नशे के जाल से बचाया जा सके। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में ऐसी कार्रवाइयां और भी तेज़ी से की जाएंगी और कानून तोड़ने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31