नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भाजपा मनाएगी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती: त्रिलोक कपूर – भारतीय नेशनल न्यूज

भाजपा मनाएगी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती: त्रिलोक कपूर

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

भाजपा द्वारा रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती भव्य रूप से मनाई जाएगी: त्रिलोक कपूर

कार्यशाला 14 मई को भाजपा प्रदेश मुख्यालय शिमला में आयोजित होगी

शिमला, 11 मई 2025 – भारतीय जनता पार्टी इस वर्ष पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती को समर्पित वर्ष के रूप में मनाएगी। यह जानकारी प्रदेश महामंत्री एवं कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक श्री त्रिलोक कपूर ने दी। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत देशभर में विविध सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

त्रिलोक कपूर ने बताया कि 9 मई को नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में उन्होंने भाग लिया, जहां इस अभियान की रूपरेखा तैयार की गई। इस विशेष कार्यक्रम के लिए महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष वंदना योगी सहित पाँच सदस्यीय राज्य स्तरीय समिति का गठन किया गया है।

रानी अहिल्याबाई होलकर का जन्म 31 मई 1725 को महाराष्ट्र के चौंडी गांव में हुआ था। वे अपने न्यायप्रिय, धर्मनिरपेक्ष और जनकल्याणकारी शासन के लिए जानी जाती हैं। उनके द्वारा किए गए 10,000 से अधिक प्राचीन मंदिरों के जीर्णोद्धार कार्य आज भी देश की सांस्कृतिक धरोहर को सशक्त बनाते हैं।

भारतीय जनता पार्टी द्वारा 21 मई से 31 मई तक देश के सभी जिलों एवं राज्यों की राजधानियों में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें गोष्ठियां, शोभा यात्राएं, महिला सशक्तिकरण हेतु दौड़, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, नाटक, प्रतियोगिताएं व जागरूकता कार्यक्रम शामिल होंगे। महिला प्रतिनिधियों, स्थानीय निकायों तथा स्वयंसेवी संगठनों की भागीदारी को प्रोत्साहित किया जाएगा।

प्रदेश स्तर पर इस अभियान को सफल बनाने हेतु 14 मई को प्रातः 10:00 बजे भाजपा प्रदेश मुख्यालय दीप कमल, चक्कर, शिमला में कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, संगठन महामंत्री श्री सिद्धार्थन एवं अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे। कार्यशाला में शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रत्येक जिले से पांच-पांच तथा अन्य तीन संसदीय क्षेत्रों से तीन-तीन सदस्य भाग लेंगे।

यह आयोजन रानी अहिल्याबाई होलकर के जीवन मूल्यों – न्याय, सेवा, त्याग एवं महिला सशक्तिकरण – को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा।

 

सम्पर्क:

त्रिलोक कपूर

प्रदेश महामंत्री, भाजपा – हिमाचल प्रदेश

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930