नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ऑपरेशन सिंदूर: मोदी सरकार की आतंकवाद पर निर्णायक कार्रवाई को देश का सलाम – भारतीय नेशनल न्यूज

ऑपरेशन सिंदूर: मोदी सरकार की आतंकवाद पर निर्णायक कार्रवाई को देश का सलाम

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

शिमला: भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने पूरे देश के 140 करोड़ लोगों के दिल को छू लिया है। इस अभियान का नाम और सेना की कार्रवाई, दोनों ही लोगों को संतोषजनक लगे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान द्वारा कश्मीर के पहलगाम में किए गए हमले के बाद देश गुस्से में था और जवाब की प्रतीक्षा कर रहा था। उस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना भी हुई, लेकिन अब देश एक स्वर में कह रहा है—”थैंक यू मोदी जी।”

त्रिलोक कपूर ने कहा कि मोदी जी को धन्यवाद, जिन्होंने पाकिस्तान की सीमा में घुसकर तीन प्रधानमंत्रियों को उनके स्थान का अहसास कराया। उरी हमले के बाद नवाज़ शरीफ, पुलवामा के बाद इमरान खान और अब पहलगाम के बाद शहबाज़ शरीफ को करारा जवाब दिया गया। उन्होंने कहा कि देशवासियों की भावना को समझते हुए प्रधानमंत्री ने आलोचना सहन की, समय लिया, और ऐसा जवाब दिया जिसका इंतज़ार हर भारतीय कर रहा था।

उन्होंने कहा, “थैंक यू मोदी जी, जिन्होंने सिंदूर का बदला आतंकवादियों के खून से लिया। 22 अप्रैल को मिली चेतावनी का 7 मई को हिसाब किया गया, और रावलपिंडी, बहावलपुर, मीरपुर, मुजफ्फराबाद जैसे अड्डे खाक में मिलाए गए। आतंक के अड्डों को पाकिस्तान की धरती पर ही खत्म करने के लिए मोदी जी का धन्यवाद।”

त्रिलोक कपूर ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व में कहा था कि उनमें जोखिम उठाने की क्षमता दूसरों से अधिक है और जब देश की भावनाओं की बात आएगी तो जवाब ज़रूर मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस बार का प्रहार पुलवामा और उरी की तुलना में कहीं ज़्यादा तीव्र और निर्णायक रहा है।

उन्होंने पाकिस्तान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वहाँ प्रधानमंत्री बदलते रहते हैं, लेकिन आतंक के प्रति उनका रवैया नहीं बदलता। नवाज़ शरीफ के समय में उरी, इमरान खान के समय में पुलवामा और शहबाज़ शरीफ के समय में पहलगाम—हर बार एक जैसी कहानी रही है। आतंकी अपने घरों से हमले करते हैं और फिर निर्दोष होने का नाटक करते हैं।

अंत में उन्होंने कहा कि पहले जब भारत ने जवाबी हमला किया था, तो कुछ लोगों ने उस पर सवाल उठाए थे। लेकिन इस बार जब पाकिस्तान की सेना खुद हमले की बात मान रही है, तो पूरा देश एक स्वर में कह रहा है—”थैंक यू मोदी जी।”

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31