नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , शिमला में नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल की तैयारी, सोलन सहित जिलों को सतर्क रहने के निर्देश – भारतीय नेशनल न्यूज

शिमला में नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल की तैयारी, सोलन सहित जिलों को सतर्क रहने के निर्देश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन, दिनांक 06 मई 2025

आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु अधिकारियों को दिशा-निर्देश

मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना की अध्यक्षता में हिमाचल प्रदेश में नागरिक सुरक्षा सलाहकार समिति की बैठक वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गई। इस बैठक में 07 मई 2025 को शिमला जिले में होने वाली नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल की तैयारियों पर चर्चा हुई।

सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने बैठक में भाग लिया। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के निर्देशों के तहत मॉक ड्रिल केवल शिमला जिले में की जा रही है। शेष जिलों को भी युद्ध स्तर की तैयारियाँ सुनिश्चित करने और आवश्यक सेवाओं को सुचारू बनाए रखने हेतु निर्देश दिए गए।

मुख्य सचिव ने बैठक के दौरान अधिकारियों को सुरक्षित भवनों की पहचान करने, खाद्य सामग्री, पेट्रोल और गैस का भंडारण सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने और दवाइयों का पर्याप्त भंडारण रखने पर भी बल दिया गया।

लोक निर्माण विभाग को पुलों, सड़कों और वैकल्पिक मार्गों की समीक्षा करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा पेयजल भंडारण टैंकों का निरीक्षण और दूरसंचार सेवाओं को बनाए रखने पर भी ज़ोर दिया गया।

बैठक में पुलिस अधीक्षक सोलन गौरव सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त राहुल जैन, गृह रक्षा सोलन के आदेशक संतोष शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश प्रताप सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031