नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पंचकूला: एमए और बीए पास बने बाइक चोर, डिटेक्टिव स्टाफ ने किया गिरफ्तार – भारतीय नेशनल न्यूज

पंचकूला: एमए और बीए पास बने बाइक चोर, डिटेक्टिव स्टाफ ने किया गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

पंचकूला में सक्रिय बाइक चोरी गिरोह का भंडाफोड़।

शिक्षित युवक बने चोर, नशे की लत ने खींचा अपराध की ओर।

पंचकूला पुलिस की डिटेक्टिव टीम ने हाल ही में बाइक चोरी में संलिप्त एक गिरोह को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह मुख्य रूप से स्प्लेंडर बाइक को निशाना बनाता था। डिटेक्टिव स्टाफ इंचार्ज युद्धवीर सिंह और टीम के सदस्य कंवर ग्रेवाल ने जानकारी दी कि गिरोह में तीन सदस्य थे, जिनमें से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि तीसरा आरोपी अभी फरार है।

जांच अधिकारी कंवर ग्रेवाल ने बताया कि 2 जनवरी को करन उर्फ कनु और मोहित को बाइक चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पंचकूला कोर्ट में पेश करने के बाद दोनों को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पांच चोरी की गई बाइक बरामद की गईं।

बरामद बाइक में से एक जीरकपुर के बिग बाजार से, दो सेक्टर 6 के सामान्य अस्पताल के पीछे से, एक सेक्टर 9 की मार्केट से, और एक सेक्टर 4 की मार्केट से चोरी की गई थी। गिरफ्तार आरोपी करन बीए पास है, जबकि मोहित एमए तक की पढ़ाई कर चुका है। दोनों पंचकूला के खरंग मंगोली क्षेत्र के निवासी हैं।

 

डिटेक्टिव स्टाफ इंचार्ज युद्धवीर सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी ड्रग्स की लत के शिकार थे और नशे की जरूरतों को पूरा करने के लिए चोरी करते थे। फिलहाल दोनों को कोर्ट में पेश कर अंबाला जेल भेज दिया गया है। फरार तीसरे आरोपी की तलाश जारी है, और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930