नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कांग्रेस की ऐतिहासिक अनदेखी और भाजपा का सम्मान: बाबा साहब अंबेडकर की विरासत पर बहस – भारतीय नेशनल न्यूज

कांग्रेस की ऐतिहासिक अनदेखी और भाजपा का सम्मान: बाबा साहब अंबेडकर की विरासत पर बहस

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के साथ कांग्रेस के ऐतिहासिक अन्याय को उजागर करेगी भाजपा : नंदा

भाजपा जिला शिमला और भाजयुमो के संयुक्त धरने का आयोजन 21 दिसंबर प्रातः 11 बजे

शिमला – भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने बताया कि 21 दिसंबर को सीटीओ, डीसी ऑफिस के समीप भाजपा जिला शिमला और भाजयुमो के संयुक्त धरने का आयोजन प्रातः 11 बजे किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा हर जिले में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के साथ कांग्रेस द्वारा किए गए ऐतिहासिक अन्याय और उनके प्रति अनदेखी को उजागर करेगी। नंदा ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहब के विचारों को नजरअंदाज किया और उनके योगदान को उचित सम्मान नहीं दिया। उन्होंने पंडित नेहरू द्वारा बाबा साहब के साथ किए गए व्यवहार की आलोचना करते हुए कहा कि यह कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाता है।
इसके विपरीत, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने बाबा साहब को उनके अधिकारिक सम्मान और स्थान दिलाने का प्रयास किया है। नंदा ने कहा कि सत्य, लोकतंत्र, और सामाजिक न्याय में विश्वास रखने वाले सभी लोग कांग्रेस के असली चरित्र को समझ चुके हैं। कांग्रेस, जिसने बाबा साहब को बार-बार अपमानित किया, आज उनके नाम का उपयोग केवल वोट बैंक की राजनीति के लिए कर रही है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930