नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जंगली मुर्गा प्रकरण: भाजपा ने सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध के आरोप लगाए – भारतीय नेशनल न्यूज

जंगली मुर्गा प्रकरण: भाजपा ने सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध के आरोप लगाए

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

भाजपा नेता ने सरकार पर साधा निशाना, जंगली मुर्गा प्रकरण को लेकर जताई नाराजगी

शिमला: भाजपा सह-मीडिया प्रभारी प्यार सिंह कंवर ने कुपवी में दर्ज एफआईआर और भाजपा प्रवक्ता चेतन का नाम लेने को राजनीति से प्रेरित कदम बताया। उन्होंने कहा कि जंगली मुर्गा प्रकरण खुद मुख्यमंत्री के लाइव फीड में आया था, फिर भी कांग्रेस इसे राजनीतिक मुद्दा बनाने की कोशिश कर रही है।

कंवर ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार अपनी विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए ऐसे हथकंडे अपना रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का विपक्ष और मीडिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज करना और भाजपा नेताओं को निशाना बनाना, उसकी राजनीतिक द्वेष भावना को दर्शाता है। उन्होंने इसे प्रदेश की जनता की समस्याओं से ध्यान भटकाने का प्रयास बताया।

कंवर ने सरकार से सवाल किया कि जब मुख्यमंत्री स्वयं वीडियो रिकॉर्ड करवा रहे थे, तो त्रुटि की जिम्मेदारी क्यों नहीं ली जा रही है? उन्होंने कहा कि बजाय अपनी गलती सुधारने के, सरकार ने उजागर करने वालों पर कार्यवाही की है, जो पूरी तरह से अनुचित है।

भाजपा नेता ने सरकार को सलाह दी कि जनता से किए गए वादों पर ध्यान केंद्रित करें और प्रदेश के विकास के लिए काम करें। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता इन हरकतों से डरने वाले नहीं हैं और हमेशा जनता के साथ खड़े रहेंगे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930