नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , “जंगली मुर्गा प्रकरण पर एफआईआर: भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना” – भारतीय नेशनल न्यूज

“जंगली मुर्गा प्रकरण पर एफआईआर: भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना”

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

भाजपा प्रवक्ता चेतन सिंह बरागटा का बयान
जंगली मुर्गा प्रकरण पर एफआईआर दर्ज करना अनुचित और राजनीतिक प्रेरित कदम

शिमला, (18/12/2024):
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता चेतन सिंह बरागटा ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में जंगली मुर्गा प्रकरण को लेकर एफआईआर दर्ज करना एक गैर-जरूरी और राजनीतिक रूप से प्रेरित निर्णय है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार इस तरह की कार्रवाई करके भाजपा नेताओं और सम्मानित मीडिया संस्थानों को निशाना बना रही है।

बरागटा ने कहा कि यह कदम लोकतंत्र के सिद्धांतों के विपरीत है और भाजपा इस कार्रवाई की कड़ी निंदा करती है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस सरकार असहज सवालों और आलोचनाओं से बचने के लिए योजनाबद्ध तरीके से विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि सरकार ने पहले समोसे से जुड़े मामले की जांच सीआईडी से करवाई थी और अब जंगली मुर्गा प्रकरण में एफआईआर दर्ज की है। यह स्पष्ट करता है कि सरकार की प्राथमिकताएं क्या हैं और वह प्रदेश की वास्तविक समस्याओं से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है।

भाजपा ने चेतावनी दी है कि इस तरह के अलोकतांत्रिक प्रयास सफल नहीं होंगे। जनता इन सब घटनाओं को देख रही है और उचित समय पर इसका जवाब देगी।

– चेतन सिंह बरागटा, प्रदेश प्रवक्ता, भाजपा

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930