नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मुख्यमंत्री ने होम गार्ड की महिलाओं को 180 दिन का मातृत्व अवकाश और 700 नए पदों पर भर्ती की घोषणा की – भारतीय नेशनल न्यूज

मुख्यमंत्री ने होम गार्ड की महिलाओं को 180 दिन का मातृत्व अवकाश और 700 नए पदों पर भर्ती की घोषणा की

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

होम गार्ड की महिलाओं को मिलेगा 180 दिन का मातृत्व अवकाश
मुख्यमंत्री ने होम गार्ड के 700 पदों पर भर्ती का किया ऐलान

शिमला: होम गार्ड और नागरिक सुरक्षा के 62वें स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने महिला होम गार्ड कर्मचारियों को 180 दिन के मातृत्व अवकाश की घोषणा की। इसके साथ ही 700 नए पदों की भर्ती का भी ऐलान किया गया। यह घोषणा मुख्यमंत्री ने शिमला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह के दौरान की।

समारोह के दौरान, आपातकालीन स्थितियों में होम गार्ड, एसडीआरएफ, सिविल डिफेंस और फायर सर्विसेज द्वारा किए जाने वाले बचाव कार्यों की मॉक ड्रिल भी आयोजित की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में आपदा प्रबंधन, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आपातकालीन परिस्थितियों में होम गार्ड का योगदान बहुत महत्वपूर्ण है। होम गार्ड के जवान अपने निस्वार्थ सेवा से समाज की सुरक्षा को सुनिश्चित करते हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि सरकार आने वाले बजट में हर जिले में ड्रोन स्टेशन स्थापित करने का विचार कर रही है, ताकि मेडिकल सहायता प्रदान की जा सके। इसके अलावा, होम गार्ड द्वारा एक हजार पदों की मांग की गई थी, जिसमें 700 पदों पर भर्ती के लिए मुख्यमंत्री ने सहमति दी।

मुख्यमंत्री ने महिला होम गार्ड कर्मचारियों को 180 दिन का मातृत्व अवकाश देने के साथ-साथ राज्य से बाहर जाने पर मिलने वाले भत्ते को 60 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये प्रति दिन करने का भी ऐलान किया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930