नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , “बिलासपुर में बर्बादी का जश्न क्यों मना रही है कांग्रेस सरकार: बिंदल” – भारतीय नेशनल न्यूज

“बिलासपुर में बर्बादी का जश्न क्यों मना रही है कांग्रेस सरकार: बिंदल”

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने आक्रोश प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि केंद्र से भेजा गया पैसा प्रदेश में जनता के विकास के बजाय मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की छवि बनाने में खर्च हो रहा है। बिंदल ने बिलासपुर की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि वहां डीसी कार्यालय के बाहर माफिया की गोलियां चलती हैं और कानून-व्यवस्था ध्वस्त है। ऐसे में कांग्रेस वहां किस उपलब्धि का जश्न मना रही है?

उन्होंने बेरोजगारी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री और प्रियंका गांधी ने एक लाख सरकारी नौकरियों और पांच लाख रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन दो साल में एक भी नई नौकरी नहीं दी गई। इसके बजाय कांग्रेस सरकार ने 10,000 से अधिक लोगों को उनकी नौकरियों से हटा दिया। जो बेरोजगार युवा सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं, उनकी आवाज सुनने वाला कोई नहीं है।

 

बिंदल ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने एचआरटीसी के किराए बढ़ा दिए, राशन महंगा कर दिया और कई जगहों पर डिपो में राशन उपलब्ध ही नहीं है। गरीब बच्चों को मिलने वाली स्कूल वर्दी बंद कर दी गई। प्राइमरी हेल्थ सेंटर्स, पटवार सर्कल, तहसीलें, एसडीएम कार्यालय, और कई अन्य विभागीय कार्यालय बंद कर दिए गए। उन्होंने सवाल किया कि क्या इन फैसलों का जश्न मनाया जा रहा है? बिंदल ने कहा कि कांग्रेस सरकार के पास प्रदेश में जश्न मनाने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930