नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , “कांग्रेस सरकार के दो साल: जश्न या बर्बादी का उत्सव?” – भारतीय नेशनल न्यूज

“कांग्रेस सरकार के दो साल: जश्न या बर्बादी का उत्सव?”

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अपने दो साल के कार्यकाल में यदि कोई सराहनीय काम किया होता, तो जश्न मनाना समझ में आता। लेकिन इन दो वर्षों में प्रदेश ने केवल बर्बादी और तबाही का सामना किया है। हिमाचल प्रदेश की हालत ऐसी हो गई है कि वह नीलामी के कगार पर खड़ा है। ऐसे में यह जश्न वास्तव में “बर्बादी का जश्न” है, जिसे हम अनुचित मानते हैं और इसका विरोध कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति चरमरा गई है। सरकार के पास संसाधनों की कमी है, कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा, पेंशनभोगियों को पेंशन का इंतजार है, और आउटसोर्स कर्मचारियों को कई महीनों से वेतन नहीं दिया गया। बावजूद इसके, करोड़ों रुपये इस जश्न पर खर्च किए जा रहे हैं, जो लोगों की समझ से परे है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार के इन दो वर्षों में हिमाचल ने केवल विश्वास, भरोसा और सहयोग खोया है। प्रदेश की छवि राष्ट्रीय स्तर पर खराब हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जो गारंटियां दी थीं, वे पूरी नहीं हुईं और झूठे दावों के माध्यम से जनता को गुमराह किया जा रहा है।

 

भाजपा ने इस स्थिति के विरोध में प्रदेशभर में आक्रोश प्रदर्शन आयोजित किए हैं। उन्होंने कहा कि शिमला सहित सभी जिलों में लोग बड़ी संख्या में इस आंदोलन में शामिल हो रहे हैं। भाजपा ने इस कार्यक्रम को कांग्रेस सरकार को हटाने के लिए एक नई शुरुआत करार दिया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31