नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *सुरेश कश्यप का हमला: कांग्रेस सरकार ने विकास कार्यों को किया ठप* – भारतीय नेशनल न्यूज

*सुरेश कश्यप का हमला: कांग्रेस सरकार ने विकास कार्यों को किया ठप*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*कांग्रेस राज में विकास पूरी तरह ठप: सुरेश कश्यप*

नाहन/सिरमौर/सोलन – भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद सुरेश कश्यप ने सिरमौर में आयोजित आक्रोश प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने विकास कार्यों को पूरी तरह से ठप कर दिया है। टूरिज्म से जुड़े होटल, जो पहले मुनाफे में चल रहे थे, अब उन्हें बेचने की तैयारी की जा रही है। ऐसी खबरें देखकर बेहद दुख होता है। हिमाचल प्रदेश, जिसे देवभूमि कहा जाता है, कांग्रेस सरकार के दो वर्षों के कार्यकाल में एक दशक पीछे चला गया है।

कश्यप ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तंज कसते हुए कहा कि जब जनता उनसे सवाल पूछती है तो वे अनजान बन जाते हैं। यहां तक कि टॉयलेट टैक्स जैसे मुद्दों पर भी मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी। उन्होंने मुख्यमंत्री को “भूलने वाला मुख्यमंत्री” करार दिया।

कश्यप ने जनता से सवाल किया, “कांग्रेस ने जो दस गारंटियां दी थीं, उनमें से कितनी पूरी हुईं? क्या महिलाओं के खातों में पैसे आए? क्या युवाओं को नौकरी मिली? क्या किसानों से गोबर खरीदा गया?” उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने इन वादों में से कोई भी पूरा नहीं किया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले दावा किया था कि वे व्यवस्था परिवर्तन करेंगे और प्रदेश में सुख-शांति लाएंगे। लेकिन सत्ता में आने के दो साल बाद भी एक भी विकास कार्य शुरू नहीं किया गया। कश्यप ने बताया कि भाजपा सरकार के समय शुरू किए गए कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट और योजनाओं को कांग्रेस सरकार ने बंद कर दिया है।

“हमारी सरकार के दौरान सिरमौर, नाहन और राजगढ़ में कई विकास कार्य किए गए थे। हमने बीडीओ ऑफिस खोले, लेकिन कांग्रेस सरकार ने संगडाह का बिजली विभाग बंद कर दिया। राजगढ़ का बिजली डिवीजन भी बंद कर दिया गया। ऐसे ही कई अन्य दफ्तरों को भी बंद कर दिया गया।”

सुरेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने विकास को पूरी तरह से ठप कर दिया है। “उन्होंने ना केवल भाजपा सरकार की योजनाओं को बंद किया, बल्कि दो वर्षों में एक भी नया काम शुरू नहीं किया। इस सरकार की नीतियों ने प्रदेश को पीछे धकेल दिया है, और जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है।”

कश्यप ने आक्रोश प्रदर्शन में मौजूद जनता से कांग्रेस सरकार के खिलाफ एकजुट होने और सच्चाई को उजागर करने की अपील की।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930