नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सोलन ब्रेकिंग : खड़े ट्राले में बैठे दो युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार, एक निकला मारपीट का वांछित – भारतीय नेशनल न्यूज

सोलन ब्रेकिंग : खड़े ट्राले में बैठे दो युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार, एक निकला मारपीट का वांछित

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन। दाड़लाघाट पुलिस ने क्यारड के पास खड़े एक ट्राले से गिरफ्तार दो युवकों से तीन ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने ट्राले को सीज कर दिया है। गिरफ्तार एक युवक दाड़लाघाट का ही रहने वाला है कि जबकि दूसरा युवक पंजाब के रूपनगर का रहने वाला है। दाड़लाघाट निवासी युवक को पुलिस मारपीट के एक मामले में तलाश कर रही थी। इसे पहले उसे चिट्टे की तस्करी करते हुए भी पकड़ा जा चुका है।
सोलन के एसपी गौरव सिंह के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार कल यानी तीन दिसंबर को जब पुलिस की विशेष अन्वेषण ईकाई की टीम पुलिस थाना दाड़लाघाट के क्षेत्र में गश्त पर निकली थी, तब टीम को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि क्यारड के पास खड़े ट्राले में सवार युवकों के पास चिट्टा हो सकता है। पुलिस टीम ने इस जानकारी पर मौके पर पहुंच कर ट्राले में सवार युवकों पंजाब के रूपगर जिले की नंगल सिरसा तहसील के अंतरगत आने वाले अलोवाल गांव निवासी 33वर्षीय अवतार सिंह और दाड़लाघाट के निवासी दलीप कुमार को तीन ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। ट्राला एचपी-62पी-3883 को भी पुलिस ने जब्त कर लिया।
एसपी के अनुसार जांच में पता चला कि गिरफ्तार आरोपी दलीप कुमार के खिलाफ पुलिस थाना दाड़लाघाट में दो मामले दर्ज हैं। जिनमें एक में पुलिस ने उसे 6.13 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया था। उस पर दूसा मामला मारपीट का दर्ज है। जिसमें पुलिस उसकी तलाश कररही थी। आज पुलिस दोनों को अदालत के सामने पेश करेगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031