नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , चम्बा: नशे के विरुद्ध पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.318 किलो चरस समेत तस्कर काबू – भारतीय नेशनल न्यूज

चम्बा: नशे के विरुद्ध पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.318 किलो चरस समेत तस्कर काबू

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले के चुराह सब-डिवीजन में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाते हुए स्पैशल इन्वैस्टिगेशन यूनिट (SIU) ने तीसा इलाके से एक आरोपी को 1.318 किलोग्राम चरस के साथ पकड़ा है। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान 44 वर्षीय जय सिंह, पुत्र पूर्ण, निवासी गांव दुदरा, डाकघर गनेड़ (तहसील चुराह, जिला चम्बा) के रूप में की गई है। पुलिस ने चरस जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले की आगे जांच की जा रही है।
प्राप्त विवरण के मुताबिक, SIU चम्बा की टीम तीसा क्षेत्र में गश्त व चेकिंग पर तैनात थी। जवानों ने हिमगिरी-नकरोड़ के पास खखड़ी डैम साइड मुख्य मार्ग पर नाका लगाया हुआ था और आने-जाने वाले लोगों व संदिग्धों पर निगरानी रखी जा रही थी। इसी बीच पैदल चलकर आ रहे एक शख्स के हावभाव और हरकतों पर टीम को संदेह हुआ। उसे रोककर जब तलाशी ली गई, तो उसके पास से 1 किलो 318 ग्राम चरस मिली।
चरस मिलने के बाद पुलिस टीम ने जय सिंह को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई इंस्पैक्टर गगन, हैड कांस्टेबल योगराज और SIU की टीम ने मिलकर अंजाम दी। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट (मादक पदार्थ अधिनियम) की उपयुक्त धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह चरस कहां से लाई गई थी और इसकी सप्लाई किसे की जानी थी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30