नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मेघना की राखी पर PM मोदी का जवाब – भारतीय नेशनल न्यूज

मेघना की राखी पर PM मोदी का जवाब

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

धर्मशाला की मेघना की राखी का प्रधानमंत्री ने दिया जवाब, विकसित भारत में महिलाओं की भागीदारी को बताया अहम

धर्मशाला। रक्षाबंधन के मौके पर धर्मशाला की मेघना पुरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राखी और शुभकामनाएं भेजीं। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से अब उन्हें पत्र भेजकर इस स्नेह और शुभकामना के लिए आभार जताया गया है।

शिल्ला चौक (होडल), तहसील धर्मशाला निवासी मेघना पुरी, अधिवक्ता विश्व चक्षु की पत्नी हैं। उन्होंने रक्षाबंधन पर प्रधानमंत्री को राखी भेजी थी। इसके जवाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पत्र में भाई-बहन के रिश्ते में मौजूद प्रेम, विश्वास और आत्मीयता को रेखांकित करते हुए रक्षाबंधन को सुख, शांति और खुशियों का संदेश देने वाला पर्व बताया।

प्रधानमंत्री ने पत्र में देश की प्रगति में महिलाओं की बढ़ती भूमिका का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भारत की विकास यात्रा में नारी शक्ति का योगदान बेहद महत्वपूर्ण है। शिक्षा से लेकर विज्ञान, तकनीक, उद्यमिता, खेल और नवाचार तक विभिन्न क्षेत्रों में देश की बेटियां अपनी प्रतिभा का परिचय दे रही हैं।

पत्र में विकसित भारत के लक्ष्य का जिक्र करते हुए कहा गया कि उत्पादन, कृषि, तकनीक एवं नवाचार, गतिशक्ति, रक्षा, हरित और नीली अर्थव्यवस्था तथा सांस्कृतिक शक्ति जैसे क्षेत्रों को विकास की नई ऊर्जा से जोड़ने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। इस व्यापक विकास यात्रा में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी देश को अधिक सक्षम और आत्मनिर्भर बनाने में सहायक होगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत अब ‘नारी नेतृत्व में विकास’ की सोच के साथ आगे बढ़ रहा है। महिलाओं की प्रतिभा, परिश्रम और आत्मविश्वास आने वाले समय में देश की प्रगति को नई गति प्रदान करेंगे।

मेघना पुरी के प्रयासों की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि उनका योगदान भी बदलते भारत और विकसित भारत की यात्रा में महत्वपूर्ण रहेगा। अंत में उन्होंने मेघना पुरी के बेहतर स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930