नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कांगड़ा में 48 दिन से लापता 2 छात्र, CBI जांच की मांग – भारतीय नेशनल न्यूज

कांगड़ा में 48 दिन से लापता 2 छात्र, CBI जांच की मांग

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कांगड़ा में 48 दिन से लापता दो छात्रों का नहीं मिला सुराग, परिजन बोले- CBI से हो जांच

कांगड़ा जिले के बनखंडी क्षेत्र के बगरोट (सीरा दा भरो) गांव के रहने वाले 17 वर्षीय कृष शर्मा और सक्षिव शर्मा के लापता होने के 48 दिन बाद भी उनका कोई पता नहीं चल पाया है। दोनों छात्र केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के वेदव्यास परिसर बलाहर में अध्ययनरत थे।

जानकारी के अनुसार, कृष कॉलेज में तीसरे वर्ष की पढ़ाई कर रहा था, जबकि सक्षिव ने घटना से महज चार-पांच दिन पहले ही कॉलेज में प्रवेश लिया था। दोनों 27 जुलाई 2026 को घर से कॉलेज जाने के लिए निकले थे, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटे।

ब्यास नदी किनारे मिले थे दोनों के बैग

दोनों छात्रों की तलाश के दौरान उनके बैग कॉलेज से करीब दो किलोमीटर दूर ब्यास नदी के किनारे फेरा नामक स्थान पर मिले थे। शुरुआती दौर में परिजनों को उनके नदी में डूबने की आशंका थी, लेकिन लंबे समय तक कोई सुराग न मिलने के बाद अब परिवार अपहरण की आशंका जता रहा है।

कृष के पिता मनकुमार और सक्षिव के पिता राजेश कुमार का कहना है कि यदि दोनों किशोर नदी में डूबे होते, तो 48 दिन के भीतर कोई न कोई निशान या सुराग सामने आ जाता। उनका यह भी कहना है कि अब नदी का जलस्तर पहले की तुलना में काफी कम है और पानी भी काफी साफ है। ऐसे में परिजनों को संदेह है कि दोनों को किसी ने अगवा किया हो सकता है।

तलाशी अभियान तेज करने की मांग

परिजनों ने पुलिस प्रशासन से दोनों छात्रों की तलाश के लिए अभियान को और प्रभावी एवं तेज करने की अपील की है। साथ ही मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने CBI से जांच करवाने की मांग भी उठाई है।

परिवारों का कहना है कि 48 दिनों से वे अपने बच्चों के लौटने का इंतजार कर रहे हैं। हर गुजरते दिन के साथ उनकी चिंता बढ़ रही है, लेकिन उन्हें अब भी उम्मीद है कि दोनों सकुशल घर लौटेंगे।

“हर दिन यही उम्मीद रहती है कि शायद आज बच्चे वापस आ जाएं”

लापता छात्रों के परिजनों ने भावुक होकर कहा कि इतने दिनों से वे अपने बच्चों की राह देख रहे हैं। परिवारों को उम्मीद है कि जल्द ही दोनों का पता चलेगा और वे सुरक्षित घर लौटेंगे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30