नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 17 सितंबर तक रुक-रुक कर बारिश के आसार, भू-स्खलन से 63 सड़कें प्रभावित – भारतीय नेशनल न्यूज

17 सितंबर तक रुक-रुक कर बारिश के आसार, भू-स्खलन से 63 सड़कें प्रभावित

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

हिमाचल प्रदेश में कुछ दिनों तक कमजोर रहने के बाद मानसून ने फिर से रफ्तार पकड़ी है। प्रदेश के कई इलाकों में पिछले 24 घंटे के दौरान बारिश हुई। धर्मशाला में सबसे ज्यादा 87.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। कांगड़ा में 68.8 मिलीमीटर, कुफरी में 64.6, शिलारू में 54.6 और जोगिंदरनगर में 48 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई।

बारिश के साथ कई क्षेत्रों में भू-स्खलन की घटनाएं भी सामने आई हैं। इसके चलते प्रदेश में 63 सड़क मार्ग फिलहाल बंद हैं। वहीं, 21 ट्रांसफार्मरों के प्रभावित होने से बिजली व्यवस्था पर भी असर पड़ा है।

शिमला जिले के रामपुर उपमंडल में भी भू-स्खलन ने जंगल को नुकसान पहुंचाया। 15/20 क्षेत्र में फांचा कंडे के नीचे जंगल का एक हिस्सा अचानक धंस गया। जमीन खिसकने से बड़ी संख्या में देवदार के पेड़ उखड़ गए और आसपास के क्षेत्र में बिखर गए।

राजधानी शिमला में शुक्रवार रात और शनिवार को बारिश हुई। मौसम विभाग के आगामी सात दिनों के पूर्वानुमान के अनुसार 13 से 17 सितंबर के बीच प्रदेश के कुछ हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। 18 सितंबर को भी कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।

हालांकि, इस दौरान भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने कोई चेतावनी जारी नहीं की है। हिमाचल में इस मानसून सीजन में अभी तक सामान्य से 11 प्रतिशत कम बारिश दर्ज हुई है। विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में भी प्रदेश में भारी बारिश की स्थिति बनने की संभावना कम है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930