नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , धर्मशाला में पनीर के दामों में मनमानी – भारतीय नेशनल न्यूज

धर्मशाला में पनीर के दामों में मनमानी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

धर्मशाला में पनीर के दामों पर सवाल, 330 के तय भाव के बावजूद 440 रुपये तक बिक्री

धर्मशाला में पनीर की कीमतों को लेकर उपभोक्ताओं में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। विभाग ने पनीर की कीमत 330 रुपये प्रति किलो निर्धारित कर रखी है, लेकिन शहर के कई बाजारों में दुकानदार इससे काफी अधिक दाम वसूल रहे हैं। कुछ स्थानों पर पनीर 440 रुपये प्रति किलो तक बेचा जा रहा है।

कचहरी से दाड़ी क्षेत्र तक अलग-अलग दुकानों में पनीर के भाव में उल्लेखनीय अंतर देखने को मिल रहा है। कचहरी इलाके में ही कुछ दुकानों पर कीमतों में करीब 40 रुपये का फर्क सामने आया है। ऐसे में ग्राहकों के लिए यह तय करना मुश्किल हो रहा है कि उन्हें पनीर किस भाव पर खरीदना चाहिए।

बताया जा रहा है कि हिमाचल प्रदेश में एनालॉग पनीर पर रोक लगाए जाने के बाद असली दुग्ध पनीर की मांग बढ़ी है। कारोबारियों के अनुसार, मांग बढ़ने का असर इसकी कीमतों पर भी पड़ा है। दाड़ी में कुछ समय पहले दुग्ध पनीर करीब 320 रुपये किलो बिक रहा था, जिसकी कीमत अब बढ़कर लगभग 360 रुपये हो गई है।

इसी तरह कचहरी क्षेत्र में पहले करीब 380 रुपये किलो मिलने वाला पनीर अब 400 रुपये तक पहुंच गया है। कुछ दुकानों में इसकी कीमत 440 रुपये प्रति किलो तक बताई जा रही है।

एक ही शहर में अलग-अलग दुकानों पर इतने बड़े मूल्य अंतर ने उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ा दी है। पहले से महंगाई का सामना कर रहे परिवारों के लिए पनीर के बढ़ते दाम घरेलू खर्च पर अतिरिक्त बोझ डाल रहे हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930