नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कांगड़ा में युवक के अपहरण और मारपीट का आरोप – भारतीय नेशनल न्यूज

कांगड़ा में युवक के अपहरण और मारपीट का आरोप

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कांगड़ा में 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार दिखाकर ले जाने के बाद मारपीट

सब्जी मंडी जसूर में सोमवार को 19 वर्षीय युवक के कथित अपहरण और उसके साथ मारपीट का मामला सामने आया है। युवक के परिजनों का आरोप है कि कुछ लोगों ने पिस्तौल दिखाकर उसे जबरन अपने साथ ले गए और बाद में उसके साथ बुरी तरह मारपीट की।

बताया गया है कि ततवाली गांव, पंचायत थोड़ा निवासी लतीफ खान सब्जी बेचने के लिए जसूर मंडी पहुंचा था। उसके पिता कालू दीन चौहान के मुताबिक, मंडी से ही कुछ लोगों ने हथियार के बल पर उनके बेटे को अपने कब्जे में ले लिया। आरोप है कि युवक के मुंह में कपड़ा डालकर उसे एक आवासीय परिसर में ले जाया गया, जहां उसके साथ मारपीट की गई।

परिवार के अनुसार, हमले में युवक को गंभीर चोटें आईं। आरोपियों ने कथित तौर पर उसके सिर के बीच के बाल काट दिए और उसकी भौंहों के बाल भी हटा दिए।

परिजनों को धमकाने का भी आरोप

युवक के पिता ने दावा किया है कि इस घटना में शामिल कुछ आरोपी इसी इलाके के निवासी हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों में एक होमगार्ड कर्मचारी शामिल है। परिवार ने संबंधित लोगों पर उन्हें धमकाने के आरोप भी लगाए हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930