नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ममलीग चौक में 8.06 ग्राम चिट्टा बरामद, दो गिरफ्तार – भारतीय नेशनल न्यूज

ममलीग चौक में 8.06 ग्राम चिट्टा बरामद, दो गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

FIR No. 17/2026, दिनांक 03-09-2026, धारा 21, 29 NDPS Act, पुलिस थाना सायरी

दिनांक 03-09-2026 को जिला पुलिस की SIU टीम को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर ममलीग चौक में नाकाबंदी की गई। इस दौरान जांच के लिए एक मोटरसाइकिल को रोका गया, जिस पर दो युवक सवार थे।

पूछताछ एवं तलाशी के दौरान दोनों युवकों के कब्जे से कुल 8.06 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान गौरव कुमार पुत्र श्री नरेन्द्र, निवासी विकासनगर, डाकघर मौली जागरा, चण्डीगढ़, आयु 29 वर्ष तथा रवि पुत्र श्री रघुवीर सिंह, निवासी विकासनगर, डाकघर मौली जागरा, चण्डीगढ़, आयु 31 वर्ष के रूप में हुई।

बरामदगी के बाद पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को मौके पर नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया। घटना के संबंध में पुलिस थाना सायरी में FIR No. 17/2026 के तहत धारा 21 व 29 NDPS Act में मामला दर्ज किया गया।

जांच के दौरान घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने जब्त कर अपने कब्जे में ले लिया है। दोनों आरोपियों को दिनांक 04-09-2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस द्वारा दोनों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930