सोलन में 26.63 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
FIR No. 195/2025 | दिनांक 01.09.2026 | धारा 21, 29 ND&PS Act | पुलिस थाना सदर सोलन
दिनांक 01/02 सितंबर 2026 की मध्यरात्रि जिला पुलिस सोलन की SIU टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर जाबली-ओच्छघाट क्षेत्र में स्थित एक चार मंजिला भवन की ग्राउंड फ्लोर पर किराये के कमरे में तलाशी अभियान चलाया।
तलाशी के दौरान कमरे में मौजूद तीन युवकों के पास से कुल 26.63 ग्राम चिट्टा/हेरोइन और एक डिजिटल वेइंग मशीन बरामद की गई। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान प्रभात शर्मा (22) पुत्र अशोक शर्मा, निवासी गांव बडोग, डाकघर दाड़लाघाट, तहसील अर्की, जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश; विशाल जायदका (32) पुत्र जितेन्द्र कुमार, निवासी नूहों कॉलोनी, डाकघर घनौली, जिला रूपनगर, पंजाब; तथा अभिषेक ठाकुर (24) पुत्र रंजीत सिंह, निवासी नूहों कॉलोनी, डाकघर घनौली, जिला रूपनगर, पंजाब के रूप में हुई है।
पुलिस टीम ने तीनों व्यक्तियों को नियमानुसार हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया। घटना के संबंध में पुलिस थाना सदर सोलन में ND&PS Act की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
तीनों आरोपियों को दिनांक 02 सितंबर 2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस द्वारा आरोपियों के संभावित पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। मामले से संबंधित अन्य तथ्यों की पुष्टि के लिए आगे की जांच जारी है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





