नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सोलन के चौक बाजार में देर रात हिंसक विवाद, एक युवक की जान गई – भारतीय नेशनल न्यूज

सोलन के चौक बाजार में देर रात हिंसक विवाद, एक युवक की जान गई

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन। शहर के चौक बाजार के पास शुक्रवार देर रात दो गुटों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। झड़प के दौरान चाकू से हमला किए जाने के बाद एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मृतक की पहचान अमन, निवासी कालका के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, युवकों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हुई थी। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी और इसी दौरान चाकूबाजी की घटना सामने आई। हमले में अमन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके।

झड़प में दो अन्य युवक भी चोटिल हुए हैं। जानकारी के अनुसार, एक युवक की उंगली कट गई, जबकि दूसरे के सिर पर चाकू से वार किया गया। दोनों घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में भर्ती कराया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाने के साथ प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ शुरू की। जांच के आधार पर पुलिस ने मंथन और अंकुश नाम के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों से पूछताछ जारी है।

पुलिस अब विवाद की असल वजह पता लगाने के साथ यह भी जांच कर रही है कि घटना में और कौन-कौन लोग शामिल थे।

मामले की जानकारी मिलने पर एसपी सोलन साईं दत्तात्रेय वर्मा और एएसपी रमेश शर्मा भी क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने घायलों से घटना के संबंध में जानकारी ली और मामले में नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की बात कही।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930