नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत, DA में 18 फीसदी इजाफा – भारतीय नेशनल न्यूज

पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत, DA में 18 फीसदी इजाफा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

पंजाब सरकार ने राज्य के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) को लेकर बड़ा फैसला किया है। मंत्री अमन अरोड़ा के अनुसार, 17 जुलाई 2020 के बाद सरकारी सेवा में शामिल होकर ड्यूटी ज्वाइन करने वाले कर्मचारियों को अब 60 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता मिलेगा।

इन कर्मचारियों को फिलहाल 42 फीसदी DA दिया जा रहा था। नई घोषणा के बाद इसमें 18 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो जाएगी। सरकार के इस फैसले से करीब 85 हजार कर्मचारियों को लाभ मिलने की उम्मीद है और उनके मासिक वेतन में भी बढ़ोतरी होगी।

अमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार अपने कर्मचारियों को केंद्र सरकार के कर्मचारियों के समान वेतन और महंगाई भत्ता उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही है। ऐसे में सरकार की इस घोषणा को कर्मचारियों के लिए त्योहारों से पहले महत्वपूर्ण आर्थिक राहत के तौर पर देखा जा रहा है।

DA को लेकर पंजाब में सियासी हलचल

पंजाब में कर्मचारियों और पेंशनरों के महंगाई भत्ते से जुड़े मुद्दे को लेकर राजनीतिक गतिविधियां भी तेज हैं। पंजाब कांग्रेस ने लंबित DA की किस्तों और बकाया राशि जारी करने सहित पुरानी पेंशन योजना (OPS) को पूरी तरह लागू करने की मांग को लेकर 8 सितंबर को चंडीगढ़ में विरोध मार्च निकालने का ऐलान किया है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरदीप सिंह किंगरा के मुताबिक, इस प्रदर्शन में कर्मचारियों और पेंशनरों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अलावा कर्मचारी संगठन, युवा और आम नागरिक भी मार्च में शामिल होंगे।

प्रदर्शन में शामिल होने वाले लोगों को 8 सितंबर को सुबह 10:30 बजे सेक्टर-15 स्थित पंजाब कांग्रेस भवन में एकत्र होने के लिए कहा गया है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930