नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बास्केटबॉल खेलते समय उंगली गंवाने वाले युवक को 8.22 लाख रुपये मुआवजा – भारतीय नेशनल न्यूज

बास्केटबॉल खेलते समय उंगली गंवाने वाले युवक को 8.22 लाख रुपये मुआवजा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

धर्मशाला निवासी तेनजिन कुंगा को बेंगलुरु के लुलु ग्लोबल मॉल स्थित फंटूरा गेमिंग जोन में हुए हादसे के मामले में राहत मिली है। जिला उपभोक्ता आयोग, कांगड़ा के अध्यक्ष हेमांशु मिश्रा ने मामले की सुनवाई करते हुए लुलु मॉल से संबंधित पक्षों को सेवा में कमी और लापरवाही के लिए जिम्मेदार ठहराया है। आयोग ने शिकायतकर्ता के पक्ष में फैसला देते हुए कुल 8,22,111 रुपये का मुआवजा देने का आदेश जारी किया है।

मामला 12 अप्रैल 2024 का है। तेनजिन कुंगा गेमिंग जोन में ट्रैम्पोलिन पर बास्केटबॉल खेल रहे थे। बास्केट करने के दौरान उनका बायां हाथ बास्केटबॉल रिंग से जा टकराया। इस दौरान बाएं हाथ की अनामिका उंगली रिंग में फंस गई और गंभीर रूप से कट गई।

हादसे के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने उंगली को बचाने और दोबारा जोड़ने की कोशिश की, लेकिन संक्रमण फैलने और ऊतकों को नुकसान पहुंचने के कारण अंततः उंगली काटनी पड़ी।

आयोग ने अपने फैसले में कहा कि गेमिंग जोन में लगी बास्केटबॉल रिंग पर पर्याप्त सुरक्षा पैडिंग और उचित कोटिंग नहीं थी। इसके अलावा, मॉल प्रबंधन सुरक्षा मानकों के प्रभावी पालन और दुर्घटना के तुरंत बाद पर्याप्त चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के संबंध में संतोषजनक प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सका।

मुआवजे की कुल राशि 8,22,111 रुपये तय की गई है। इसमें इलाज पर हुए खर्च के साथ शारीरिक दर्द एवं परेशानी, भविष्य में कामकाजी नुकसान, शारीरिक विकृति, आने वाली दिक्कतों और मानसिक पीड़ा को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग मदों में क्षतिपूर्ति शामिल की गई है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930