नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा, संस्थानों में आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश – भारतीय नेशनल न्यूज

स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा, संस्थानों में आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन, 01 सितंबर 2026

मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डॉ. अजय पाठक की अध्यक्षता में मंगलवार को जिले में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की स्थिति और उनके प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर वर्चुअल समीक्षा बैठक हुई। बैठक में जिले के सभी खंड चिकित्सा अधिकारी, चिकित्सा अधिकारी तथा क्षेत्रीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता ऑनलाइन माध्यम से शामिल हुए।

बैठक के दौरान डॉ. अजय पाठक ने जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में 24 घंटे आइसोलेशन बेड उपलब्ध रखने तथा उन्हें कार्यशील स्थिति में बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने इन्फ्लुएंजा जैसे लक्षणों और गंभीर तीव्र श्वसन संक्रमण (SARI) से संबंधित मामलों की त्वरित पहचान एवं निर्धारित प्रणाली के तहत तत्काल रिपोर्टिंग पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे मरीजों का समय पर चिकित्सकीय आकलन किया जाए और आवश्यकता के अनुसार उन्हें आइसोलेशन, उपचार तथा उच्च स्वास्थ्य संस्थान में रेफर करने की व्यवस्था सुनिश्चित हो। साथ ही, विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों को अधिक प्रभावी ढंग से लागू करने और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ जमीनी स्तर तक पहुंचाने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा।

बैठक में एचपीवी टीकाकरण अभियान की प्रगति पर भी विशेष चर्चा हुई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अभियान को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत हर सप्ताह तीन एचपीवी टीकाकरण शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने विद्यालयों में एचपीवी टीकाकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए सप्ताह में दो दिन गतिविधियां आयोजित करने को कहा। पहले दिन जागरूकता एवं संवेदीकरण कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को एचपीवी संक्रमण, उससे बचाव तथा टीकाकरण के महत्व की जानकारी दी जाएगी। दूसरे दिन पात्र लाभार्थियों का टीकाकरण किया जाएगा तथा आवश्यक परामर्श और सहमति संबंधी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

डॉ. पाठक ने यह भी निर्देश दिए कि एचपीवी संबंधी जागरूकता गतिविधियों में संबंधित ग्राम पंचायतों को भी जोड़ा जाए और पात्र बच्चों के अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि इन शिविरों को केवल टीकाकरण की गतिविधि तक सीमित न रखते हुए इन्हें व्यापक स्वास्थ्य जागरूकता और विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी देने के लिए एकीकृत आउटरीच मंच के रूप में विकसित किया जाए। इसके तहत अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों से जुड़ी गतिविधियों को भी शिविरों में शामिल करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में बुखार तथा अन्य तीव्र बीमारियों के मामलों की निगरानी और स्वास्थ्य संस्थानों की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। क्षेत्रीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को बुखार के प्रत्येक मामले की निर्धारित निगरानी प्रणाली के माध्यम से समय पर सूचना दर्ज करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डॉ. योगेश गुप्ता, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. गगन दीप, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रियंका सहित जिले के सभी चिकित्सा अधिकारी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930